धमतरी

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का फूंका पुतला

रविवार को दोपहर 3:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा की अगुवाई में नगर घड़ी चौक में एकत्र हुए और नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

धमतरीDec 13, 2020 / 04:31 pm

Karunakant Chaubey

महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का फूंका पुतला फूंका

धमतरी. प्रदेश में बढ़ते दुष्कर्म और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झूमा झटकी भी हुई ।

रविवार को दोपहर 3:30 बजे बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा की अगुवाई में नगर घड़ी चौक में एकत्र हुए और नारेबाजी कर जमकर प्रदर्शन किया । इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल , वन मंत्री मोहम्मद अकबर तथा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।

इस बीच पुतला को छीनने पुलिस जवानों को काफी मशक्कत करनी पढ़ी। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झूमा झटकी हुई। जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ किरणमई नायक की ओछी टिप्पणी से पूरे प्रदेश की महिलाएं शर्मसार है । एक महिला होकर महिला के प्रति घृणित विचार रखने वाली किरणमई नायक को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है ।

तत्काल उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। वरिष्ठ नेत्री सरला जैन ,पार्वती वाधवानी कल्पना रणसिंह ने कहा कि प्रदेश में आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है। कानून व्यवस्था की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। चारों तरफ अराजक माहौल है, जिसके चलते घर से बहू बेटियों का निकलना मुश्किल हो गया है। लेकिन भूपेश सरकार को महिलाओं की अस्मिता से कोई वास्ता नहीं रह गया है इसलिए उनके नेता और मंत्री आए दिन उल्लू जुलूस बयानबाजी कर रहे हैं ।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व भाजपा अध्यक्ष रामू रोहरा, विजय साहू प्रियंका सिन्हा ,मोनिका देवांगन, सरिता आसाई ,गीतिका यादव, प्राची सोनी श्यामा साहू श्रवण मेश्राम ,राजीव सिन्हा ,कीर्तन मीनपाल विजय मोटवानी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

Home / Dhamtari / महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी के विरोध मुख्यमंत्री और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष का फूंका पुतला

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.