ट्रेवल

सर्दियों में कीजिए दुनिया के अजब-गजब चिडिय़ाघरों की सैर, आएगा भरपूर मजा

11 Photos
Published: January 17, 2018 08:11:45 pm
1/11

सर्दियों के मौसम में अगर आप कहीं बाहर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इस बार दुनिया के उन खूबसूरत आैर अजब-गजब चिडियाघरों की सैर कीजिए जो अपनी खासियतों की वजह से दुनियाभर में मशहूर हैं। यहां आपको बाग बगीचों के साथ-साथ वन्यजीवों व पशु-पक्षियों की अठखेलियां देखने का भी मौका मिल सकता है। तो आइए जानते है उन खास चिडियाघरों के बारे में...

2/11

हेनरी डूअर्ली जू, नेव्रास्का (यूएसए)- उत्तरी अमरीका का सबसे बड़ा कैट कॉम्प्लैक्स (शेर, चीता आदि), दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर डेजर्ट, दुनिया के सबसे ज्यादा निशाचर जीवों का अड्डा, दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर रेन फोरेस्ट और दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर दलदल...अगर आप इन सभी चीजों को एक साथ और एक ही जगह देखना चाहते हैं तो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ चिडिय़ाघर हेनरी डूअर्ली जू में आ जाइए। यहां समुद्री जीव-जंतुओं को भी आप बेहद नजदीकी से देख सकते हैं। यहां जैसा पक्षियों का जमावड़ा भी आपको दुनिया में किसी दूसरे चिडिय़ाघर में देखने को नहीं मिलेगा।

3/11

बैसल जू, बैसल (स्विट्जरलैंड)- अगर आप ऐसे चिडिय़ाघर की तलाश में हैं, जो सबसे हटकर हो तो आपको बैसल जू खूब पसंद आएगा। स्विट्जरलैंड में यह पर्यटकों द्वारा सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह है, जहां हर साल 1.8 मिलियन लोग आते हैं। यह चिडिय़ाघर पशु-पक्षियों की खतरे में पड़ चुकी प्रजातियों की ब्रीडिंग के मामले में दुनिया में अव्वल नम्बर पर है। यहां भारतीय गैंडा, ओकापी (जिराफ जैसा जीव), चीता, लंगूर, दरियाई, लंगूर, दरियाई घोड़ा,फ्लेमिंगो जैसे जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। यहां वर्ष 2019 में एक विशाल एक्वेरियम भी खुलने वाला है। जानवरों के लिए यह खुला स्पेस है और साफ-सफाई का काफी ध्यान रखा जाता है। यहां जानवरों की खुराक का पूरा ध्यान रखा जाता है और उनके व्यवहार पर रिसर्च भी की जाती है।

4/11

सिंगापुर जू, सिंगापुर- यह दुनिया का एकमात्र ऐसा चिडिय़ाघर है, जहां पशु-पक्षियों और दर्शकों के बीच दूरी रखने के लिए पिंजरों का प्रयोग नहीं किया गया है। यहां खतरनाक जीव-जंतुओं को खाई के माध्यम से दूर रखा गया है और सरीसृप प्रजातियों को कांच के जरिए। यहां बहुत सारे पशु-पक्षी वन्य-जीवन से रेस्क्यू करके भी लाए गए हैं। इस चिडिय़ाघर को दुनिया में सबसे अनूठा कह सकते हैं। यहां आप ओरांगुटन्स समूह के साथ नाश्ता कर सकता हैं। यहां कंगारु और फ्लाइंग फॉक्स भी खुले आम जनता के बीच घूमते हैं। यहां आपको एनिमल फीडिंग शो भी देखने को मिलेंगे, जिनसे आपको बहुत सी आदतें जानने का मौका मिलेगा।

5/11

हिमालय जूलॉजिकल पार्क, दार्जिलिंग- पश्चिम बंगाल में बादलों के शहर के नाम से विख्यात दार्जिलिंग में बना हुआ पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क दुनिया भर में विख्यात है। सात हजार फुट की ऊंचाई पर स्थित यह चिडिय़ाघर 67.5 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यहां आपको अल्पाइन इकोसिस्टम में रहनेवाले हिमालयी पशु और पेड़-पौधे देखने को मिलेंगे। इस जू में पहाड़ी मोनाल, साइबेरियन बाघ, बर्फीला चीता, ब्लू शिप, तिब्बती भेडिय़ा, लाल पांडा, हिमालयी न्यूट, ट्रैगोपैन, ब्लड पीसेंट आदि देखे जा सकते हैं। इसे ‘द हीप हीरोज’ का इंटरनेशनल अवार्ड भी मिला है।

6/11

एडिनबर्ग जू, एडिनबर्ग, स्काटलैंड-पेंगुइन रखने और उनकी ब्रीडिंग करने वाला यह दुनिया का पहला चिडिय़ाघर है। साथ ही जायंट पांडा और कोआला रखने वाला भी यह ब्रिटेन का पहला चिडिय़ाघर है। इस जू का उद्देश्य सिर्फ पर्यटकों का मनोरंजन करना ही नहीं, बल्कि जीवजंतुओं की लुप्त हो रही प्रजातियों का संरक्षण, उनकी ब्रीडिंग और उन पर रिसर्च करना भी है। यहां आपको बड़ी मात्रा में चिंपाजी भी देखने को मिलेंगे।

7/11

टीयरगार्टेन शोनब्रन, विएना, ऑस्ट्रेलिया- यह दुनिया का सबसे पुराना जू है, जो 1752 में खोला गया था। इसकी प्रतिष्ठा चिडिय़ाघर से ज्यादा स्पेसीज के कंजर्वेशन और एजुकेशन सेंटर के रूप में स्थापित हो चुकी है। शोनब्रन के राजमहल के प्रांगण में होने के कारण यहां आपको शिल्पकला के एक से बढक़र एक नायाब नमूने भी देखने को मिलेंगे। यहां आपको कई ‘पहली’ चीजें देखने को मिलेंगे। जैसे चिडिय़ाघर में सबसे पहले हाथी का जन्म यहीं हुआ, किसी पांडा का जन्म भी चिडिय़ाघर में सबसे पहले यहां हुआ।

8/11

टोरंटो जू, टोरंटो- कनाडा का सबसे बड़ा जू। दुनिया के विशालतम चिडिय़ाघरों में शुमार। 710 एकड़ में 16000 से ज्यादा जीव-जंतुओं का आशियाना।

9/11

चेस्टर जू, इंग्लैंड- यूके का सबसे बड़ा जू। जिराफों पर और ओकापी (जिराफ जैसा जीव) पर विशेष रिसर्च। यहां जिराफों व औकापी के नन्हे बच्चे पर्यटकों के खास आकर्षण।

10/11

स्मिथसोनियन नेशनल जू- वॉशिंगटन में स्थित यह चिडिय़ाघर अमरीका के सबसे पुराने जूलोजिकल पाक्र्स में शुमार है। यहां 1800 जानवर हैं। यहां पर्यटकों का प्रवेश मुफ्त है।

11/11

ब्रोंक्स जू,न्यूयार्क- यह दुनिया का सबसे लंबा मेट्रोपोलिटन जू है। छह हजार से ज्यादा जीव-जंतुओं का आशियाना बन चुका यह चिडिय़ाघर 265 एकड़ में फैला है। यहां पर्यटक फोर डी थियेटर और लाइव शो भी देख सकते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.