देवरिया

किशोर को घर बुलाकर दो युवकों ने किया कुकर्म बनाया वीडियो, 5 लाख नहीं मिले तो कर दिया वायरल

यूपी के देवरिया जिले में एक किशोर के साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बनाकर परिवार वालों से पांच लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। रुपये न मिलने पर आरोपी युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस नेउनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

देवरियाSep 28, 2020 / 02:57 pm

रफतउद्दीन फरीद

गिरफ्तार

देवरिया. यूपी के देवरिया में एक हैरान कर देने वाली आपराधिक घटना सामने आयी है। यहां एक किशोर केा खेलने के बहाने घर बुलाकर दो युवकों ने चाकू की नोंक पर उसके साथ कुकर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो को दिखाकर दोनों युवकों ने किशोर के पिता से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग दी। पिता ने देने से इनकार किया तो दोनों ने वीडियो वायरल कर दिया। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दोनों आरोपी गिरफ्तार किये गए।

 

मामला देवरिया के लार थानाक्षेत्र के एक गांव का है। यहां 21 सितंबर को एक किशोर जब अपने घर पर अकेले था, उसी दौरान गांव के दो युवक उसे खेलने की बात कहकर अपने घर ले गए। वहां ले जाकर दोनों ने चाकू दिखाकर किशोर के साथ कुकर्म किया। इतना ही नहीं दोनों युवकों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बना लिया। युवकों ने किशोर को धमकी दी कि अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वो उसका अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे। इसके बाद दोनों ने किशोर के पिता को फोन कर अश्लील वीडियो के बारे में बताते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।

 

पिता ने रंगदारी देने में अक्षमता जताते हुए मना कर दिया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद युवकों ने वीडियो वायरल कर दिया। किशोर के पिता को इसकी जानकारी हुईतो उन्होंने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी नेहाल और एहतेशाम के खिलाफ आईपीसी की धारा 377 के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सलेमपुर ने मीडिया को बताया कि पीड़ित के पिता की तहरीर पर दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस उपनसे पूछताछ कर रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Home / Deoria / किशोर को घर बुलाकर दो युवकों ने किया कुकर्म बनाया वीडियो, 5 लाख नहीं मिले तो कर दिया वायरल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.