समाजवादी पार्टी ने देवरिया सदर से इस पूर्व मंत्री को टिकट देकर सबको चौंकाया

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को देवरिया सदर और बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिये की कैंडिडेट का ऐलान कर दिया
मल्हनी समेत चार विधानसभा सीटों के लिये प्रत्याशियों का ऐलान समाजवादी पार्टी पहले ही कर चुकी है

देवरिया. समाजवादी पार्टी ने सभी अटकलों पर विराम लगाते हुए आखिरकार देवरिया सदर उपचुनाव के लिये प्रत्याशी घोषित कर ही दिया। सपा ने पूर्व मंत्री ब्रह्मशंकर त्रिपाठी को कैंडिडेट बनाया है। ब्रह्मशंकर त्रिपाठी अखिलेश सरकार में मंत्री रह चुके हैं। दो दिन पहले भी उन्होंने नामांकन पत्र खरीदा था, लेकिन टिकट की घोषणा के ठीक एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। अब पार्टी ने आधिकारिक तौर पर उन्हें प्रत्याशी बनाया है। समाजवादी पार्टी इसके पहले छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषण कर चुकी है। बुधवार को सपा की ओर से देवरिया सदर के साथ ही बांगरमऊ विधानसभा सीट के लिये प्रत्याशी का ऐलान किया है। यहां से सुरेश कुमार पाल को कैंडिडेट घोषित किय है।

 

 

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1316268428051705856?ref_src=twsrc%5Etfw
उपचुनाव की छह सीटों पर सपा के प्रत्याशी

देवरिया सदर- ब्रह्माशंकर त्रिपाठी

बांगरमऊ- सुरेश कुमार पाल

मल्हनी- लकी यादव

नौगांवा सादात- सैय्यद जावेद अब्बास

टुंडला- महाराज सिंह धनगर
घाटमपुर से इन्द्रजीत कोरी
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.