देवरिया

छेड़खानी का विरोध करने पर महिला को जलाया, हालत चिंताजनक

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी हिरासत में।

देवरियाOct 28, 2019 / 12:34 pm

रफतउद्दीन फरीद

आगnew married girl burn alive in sihora mp

देवरिया. यूपी के देवरिया में छेड़खानी का विरोध करने पर एक महिला को जलाने का मामला सामने आया है। महिला अभी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। हालत चिंताजनक होने के बाद उसे लखनऊ के पीजीआई मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। खबर है कि पीड़िता की पिता की तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के मुताबिक देवरिया के तरकुलवा थानाक्षेत्र की एक लड़की की शादी देवरिया सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। महिला के पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला गौसुल नामका एक व्यक्ति की उस पर बुरी नजर थी। पिता का आरोप है कि बीते 21 अक्टूबर को आरोपी ने उनकी बेटी के साथ छेड़खानी की। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने नजदीक ही पड़ा मिट्टी का तेल गिराकर उसको आग लगा दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।
By Correspondence
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.