उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी चुनावी जीत, 89 में से 53 ब्लॉकों पर जमाया कब्जा

Uttarakhand Block chief Election: उत्तराखंड में बुधवार को हरिद्वार को छोडक़र अन्य 12 जिलों के 89 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव सम्पन्न हुए। देर शाम परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के चेहरे खुशी से खिल उठे…

<p>उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी चुनावी जीत, 89 में से 53 ब्लॉकों पर जमाया कब्जा</p>

(देहरादून): उत्तराखंड के 12 जिलों के ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी शानदार प्रदर्शन करते हुए 89 में से 53 ब्लॉकों में कब्जा जमाया। कांग्रेस के खाते में 2 ब्लाक प्रमुख ही आए, जबकि 16 निर्दलीय प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख बने बुधवार को प्रदेश में हरिद्वार को छोडक़र अन्य 12 जनपदों के 89 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव सम्पन्न हुए। देर शाम परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के चेहरे खुशी से खिल उठे।

 

यह भी पढ़ें
बगावत पर उतरे महागठबंधन के यह नेता, टिकट नहीं मिलने पर पार्टी बदलकर लडेंगे चुनाव


उत्तरकाशी जनपद के छह ब्लॉकों में से चार पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की, जबकि एक-एक सीट पर कांग्रेस व निर्दलीय ने जीत दर्ज की। टिहरी के नौ ब्लॉकों में से भाजपा को छह पर जीत मिली। कांग्रेस ने दो ब्लाकों में जीत दर्ज की, जबकि एक ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। देहरादून के छह में से चार ब्लॉक में भाजपा, चार पर कांग्रेस व एक पर निर्दलीय प्रत्याशी को जीत मिली। पौड़ी गढ़वाल की 15 में से 10 ब्लॉक प्रमुख पर भाजपा ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस ने चार व एक ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।


यह भी पढ़ें
उत्तराखंड के इन गांवों पर ड्रैगन की नजर, अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

 

रुद्रप्रयाग में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। रुद्रप्रयाग के तीन में से दो ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी एवं एक में कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली। चमोली की छह ब्लॉक में भाजपा ने छह, कांग्रेस ने दो व एक में निर्दलीय विजयी रहा। पिथौरागढ़ में आठ में से पांच सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस को दो व निर्दलीय प्रत्याशी को एक ब्लॉक में जीत मिली। अल्मोड़ा में भाजपा का प्रदर्शन फीका रहा। अल्मोड़ा के 11 में से छह ब्लॉक में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। इसके बाद निर्दलीयों ने तीन व भाजपा ने दो ब्लॉक में जीत हासिल की। बागेश्वर की सभी तीनों ब्लॉकों में भाजपा का कब्जा रहा। चम्पावत के चार में से तीन ब्लॉक में भाजपा का कब्जा रहा, जबकि एक ब्लाक कांग्रेस के पास गया। नैनीताल जनपद के आठ में से चार-चार ब्लॉकों में भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों को जीत मिली। ऊधमसिंह नगर जनपद की सात में से छह ब्लाकों में भाजपा प्रत्याशी जीते। कांग्रेस को महज एक ब्लाक में जीत नसीब हुई।


उत्तराखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

यह भी पढ़ें: झारखंड महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर नहीं हो सका फैसला, दिल्ली से लौटे हेमंत

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.