डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, दवाई लेने आई किशोरी को बनाया गंदी नियत का शिकार, पुलिस को डिग्री पर शक

बताया जा रहा है कि आरोपी वास्तव में डॉक्टर भी है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है (Doctor Allegedly Raped Minor Girl In Dehradun Uttarakhand) (Uttarakhand News) (Dehradun News) (Rape With Minor Girl)…

<p>डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, दवाई लेने आई किशोरी को बनाया गंदी नियत का शिकार, पुलिस को डिग्री पर शक,डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, दवाई लेने आई किशोरी को बनाया गंदी नियत का शिकार, पुलिस को डिग्री पर शक,डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, दवाई लेने आई किशोरी को बनाया गंदी नियत का शिकार, पुलिस को डिग्री पर शक</p>

(देहरादून): एक शर्मसार कर कर देने वाला मामला सामने आया है। बीमारी से परेशान एक नाबालिग लड़की उपचार के लिए डॉक्टर के पास पहुंचीं। क्लिनिक पर पीड़िता को अकेला पाकर डॉक्टर ने उसके साथ ज्यादती की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वास्तव में डॉक्टर भी है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें

अब Domestic Flights में यात्रियों को मिल सकेगा खाना, COVID-19 के चलते नए नियम होंगे लागू

यह मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रेमनगर की है। मिली जानकारी के अनुसार किशोरी को बीते दिनों सर्दी जुकाम की समस्या थी। वह पास में ही स्थित डॉ. मनमोहन सिंह के क्लिनिक से दवा लेकर वह इलाज करा रही थीं। गुरुवार को जब पीड़िता उससे दवा लेने अकेले पहुंच गईं। आरोपी डॉक्टर मौका देखकर उसे अपने कैबिन में ले गया और उसकी अस्मत लूट ली। पीड़िता बड़ी मशक्कत के बाद उससे पीछा छुड़ाकर किसी तरह अपनी घर पहुंची। घर वालों के सामने उसने इस घिनौनी हरकत का वर्णन किया।

यह भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session से 3 दिन पहले होगा सांसदों और स्टाफ का Corona Test

पीड़िता के पिता जब तक क्लिनिक पर पहुंचे आरोपी वहां से फरार हो चुका था। पीड़िता के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया है। चिकित्सा विभाग से समन्वय बिठाकर आरोपी की डिग्री का सत्यापन करने का प्रयास भी किया जा रहा है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.