दरभंगा

मजदूर ने पहले पूरा किया क्वारंटाइन, फिर तुरंत पहुंचा ATM उखाड़ने, उसके बाद…

(Bihar News) विवशताएं देखिए। भूख और कंगाली ने फिर चोरी की राह पर ही धकेल दिया (Migrant Labour Tried To Loot ATM After Complete Quarantine In Banka Bihar) (Darbhanga News)…
 

दरभंगाJun 03, 2020 / 09:37 pm

Prateek

मजदूर ने पहले पूरा किया क्वारंटाइन, फिर तुरंत पहुंचा ATM उखाड़ने, उसके बाद…

प्रियरंजन भारती…
पटना,बांंका: विवशताएं देखिए। भूख और कंगाली ने फिर चोरी की राह पर ही धकेल दिया। गुजरात से लौटे प्रवासी मजदूर ने क्वारंटाइन काल पूरा करने के बाद तंगहाली से बचने के लिए एटीएम उखाड़ने की सोची। लेकिन वह लोगों के रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद घर की बजाय जेल की हवा खाने पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें
दिल्ली दंगों पर खर्च हुए 1.3 करोड़ रुपए, चार्जशीट में पुलिस ने ताहिर हुसैन को बताया मास्टर माइंड

कारखाना बंद होने पर लौटा था

बांका जिले के अमरपुर थाने के जेठोर गांव का सूरज मंडल आजाद चौक के पास इंडिया 1 एटीएम उखाड़ने पहुंच गया। वह गुजरात के सूरत में एक कारखाने में काम करता था। लॉकडाउन में कारखाना बंद हुआ तो अन्य मजदूरों के साथ वह भी लौट आया था।उसे अमरपुर थाने के भेरको हाई स्कूल में क्वारंटाइन किया गया था। क्वारंटाइन अवधि पूरी होते ही वह सीधे एटीएम उखाड़ने पहुंच गया। लेकिन वह लोगों के हत्ये चढ़ गया।फिर भीड़ ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

 

यह भी पढ़ें
TIK TOK को लेकर कोर्ट ने कहा- ‘अश्लील कल्चर बढ रहा, ऐप पर लगे लगाम’, जानिए क्या है पूरा मामला

पुलिस कर रही पूछताछ

बांका थाने की पुलिस उससे सघन पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। बिहार में एटीएम काटने और उखाड़ने की घटनाएं आम हैं।पैसे की तंगहाली और बेरौजगारी की मार झेल रहे युवा अक्सर ऐसी घटनाओं को अंजाम देने उतर तो आते हैं मगर उन्हें जेल की हवा खानी पड़ जाती है।

यह भी पढ़ें
5 जून से 14 दिन के लिए क्वारंटाइन होंगे महाप्रभु जगन्नाथ, सदियों से दे रहे हैं बीमारी में अलग रहने का संदेश

बिहार की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Home / Darbhanga / मजदूर ने पहले पूरा किया क्वारंटाइन, फिर तुरंत पहुंचा ATM उखाड़ने, उसके बाद…

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.