Naxal Attack in Dantewada: नक्सलियों ने यात्रियों को बनाया निशाना, IED की चपेट में आया बोलेरो, एक की मौत, 10 घायल, एक गंभीर

Naxal Attack in Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में एक निजी वाहन आ गई। घटना में वाहन में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है।

<p>Naxal Attack in Dantewada: नक्सलियों ने यात्रियों को बनाया निशाना, आईईडी की चपेट में आया बोलेरो, एक की मौत, 10 घायल, एक गंभीर</p>
दंतेवाड़ा. Naxal Attack in Dantewada: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में एक निजी वाहन आ गई। घटना में वाहन में सवार दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि अन्य लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना गुरुवार को सुबह 7:30 बजे मालेवाही थाना क्षेत्र के घोटिया मोड़ की बताई जा रही है।
खबरों के अनुसार अबूझमाड़ को दो भागों में विभाजित करने वाले निर्माणाधीन पल्ली-बारसूर रोड पर गुरुवार को सुबह 7:30 बजे मालेवाही थाना क्षेत्र में घोटिया मोड़ पर नक्सलियों ने एक बोलेरो को आईईडी ब्लास्ट से उड़ा दिया। बोलेरो में सवार 2 यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि ड्राइवर सहित 10 घायल है।
घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए बारसूर स्थित प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा है। बताया जा रहा है बोलेरो में 12 यात्री सवार थे। दंतेवाड़ा से पुलिस बल घटना स्थल के लिए रवाना हो गया।
आईईडी ब्लास्ट की जानकारी एसपी अभिषेक पल्लव ने दी है। एसपी डॉ अभिषेक पल्लव घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटनास्थल की सर्चिंग बढ़ा दी गई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.