दमोह

जानिए.. दमोह के श्रीजागेश्वरनाथ धाम में किस फिल्मी सितारे ने रचाया था विवाह

जागेश्वरनाथ धाम में सावन माह में बरसती भक्ती फुहार

दमोहAug 01, 2021 / 10:25 pm

pushpendra tiwari

दिव्य स्वयंभू शिवलिंग

बांदकपुर में स्वंयभू जागृत शिवलिंग की ख्याति सम्पूर्ण भारत वर्ष में फैली
यहां पहुंची देश भर से कई हस्तियां
दमोह/ बनवार. जिले के बांदकपुर में श्रीजागेश्वरनाथ का धाम है। जहां पर दिव्य स्वयंभू शिवलिंग है, जिसकी ख्याति बुंदेलखंड के साथ सम्पूर्ण भारत वर्ष मेंं फैली है। मंदिर के संदर्भ में यहां के अनेकों अनुभव लिखे गए हैं। बताया गया है कि सन 1971 ई मेंं जब पाकिस्तान ने भारत पर हमला किया था तब भारतवासियों हमले से उत्तेजित होकर जागृत शिवलिंग से विजय का संकल्प लेकर यज्ञ का आयोजन किया था। जिसमे 06 दिसंबर 1971 को भगवान का अभिषेक पूजन प्रारम्भ हुआ था। १६ दिसंबर को रुद्र यज्ञ की पूर्ति व 17 को पूर्णाहुति हुई थी। इस महारुद्र यज्ञ का आयोजन भारत विजय के लिए किया गया था।महारुद्र यज्ञ के अभिषेक पूर्ति के दिन व पुर्णाहुति से पहले पाकिस्तान ने हार मानकर युद्ध बंदी की घोषणा की थी, जिससे उत्साहित जागेश्वरनाथ महादेव की जंय जयकारों के बीच पाकिस्तान पर भारत की विजय का उत्साह विशेष पूजन अर्चन के रूप में जागेश्वरनाथ धाम में मनाया गया था। यहां सावन के माह में देश भर से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं। सावन सोमवार को यहां भक्तों की खासी भीड़ रहती है।
बताया गया है कि 1957 में जगत गुरु स्वरूपानंद सरस्वती ने जागेश्वरनाथ महादेव के दर्शनों के बाद अपने अनुभवो में विशेष बातें लिखीं हैं। 1960में तात्कालिक प्रदेश के शिक्षा मंत्री व पूर्व स्व. राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा ने भगवान जागेश्वरनाथ के दर्शन करते हुए लिखा था कि यह मंदिर भारतीय संस्कृति की श्रद्धा का प्रतीक है और जागृत शिवलिंग के दर्शनों से श्रद्धा का फल लोग यहां पाते हैं। 1966 के तात्कालिक विधानसभा अध्यक्ष कुंजी लाल दुबे सहित एच व्ही पाटस्कर राज्यपाल 1957 मेंं जागेश्वरनाथ महादेव के दर्शन करके जागृत शिवलिंग होने की मन की अनुभूति के अनुभव के बारे मे लिखा है। इसी तरह जून माह 2001 में फिल्मी सितारे आशुतोष राणा की शादी ब्रह्मलीन गृहस्थ संत देव प्रभाकर शास्त्री के सानिध्य में यहां संपन्न हुई। ऐसे अनेकों उदाहरण हंै जो बांदकुपर के जागेश्वरधाम को देश में ख्याती प्राप्त होने का बताते हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.