दमोह

चिलचिलाती धूप व लू के थपेड़ों ने किया हलाकान

6 Photos
Published: May 27, 2020 12:07:24 pm
1/6

सुबह 07 बजे से ही चिलचिलाती धूप अपना असर दिखाना शुरू कर देती है। दोपहर 12 बजे के बाद गर्मी से लोग हलाकान होते नजर आने लगते हैं। वहीं वातावरण में गर्मी का असर देर रात तक बना रहता है। रात के समय भी चलने वाली हवा में भरपूर गर्माहट होती है।

2/6

बताया गया है कि लू का प्रभाव आगामी दो दिनों तक और अधिक रहेगा। इसके चलते मौसम विज्ञान विभाग द्वारा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 मई तक दमोह जिले में तेज लू गर्म हवा चलने की संभावना है।

3/6

इस दौरान अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री होने की संभावना है। अधिकतम सापेक्षित आद्र्रता 27 से 35 प्रतिशत व न्यूनतम सापेक्षित आद्र्रता 12 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है।

4/6

मौसम जानकारों के अनुसार आने वाले दिनों में हवा की दिशा पश्चिम से दक्षिण पश्चिम दिशा में चलेगी जिसकी तीव्र गति 18 से 21 किमी प्रति घंटे की संभावना है।

5/6

लू से इन्हें अधिक बरतनी चाहिए सावधानी लू के प्रभाव को लेकर डॉ. दिवाकर पटेल बताते हैं कि लू का असर तेजी से कम्र उम्र के बच्चों, वृद्धों, मोटापा का शिकार लोगों, दिल के मरीज, धूप में अधिक मेहनत का कार्य करने वालों को ऐसे मौसम में लू से बचने के लिए अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।

6/6

डॉ. पटेल ने बताया कि लोगों को घरों से निकलने पर शरीर चहरे, सिर, कान को सूती कपड़े से ढककर रखना चाहिए, ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। तेज धूप से परहेज करना चाहिए। बाइक से लंबी यात्रा नहीं करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लू का असर लोगों में होने पर चक्कर आना, मांसपेशियों में ऐठन होना, बैचेनी होना, घबराहट होना, बुखार आना, कमजोरी महसूस होना, जी मचलाना है। ऐसा होने पर तुरंत चिकित्सीय उपचार लेना चाहिए।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.