हरसी बांध लबालब, 2 फीट ऊपर वेस्ट वियर चालू , 24 गांव को किया अलर्ट

किसानों के खिल उठे चेहरे धान रोपाई ने रफ्तार पकड़ी, अपर काकेटो के गेट खुले, दो मकान ढहे
 
 

<p>हरसी बांध लबालब, 2 फीट ऊपर वेस्ट वियर चालू , 24 गांव को किया अलर्ट,हरसी बांध लबालब, 2 फीट ऊपर वेस्ट वियर चालू , 24 गांव को किया अलर्ट</p>
डबरा. अंचल में 24 घंटे से अधिक समय से हो रही लगातार बारिश की वजह से किसानों के चेहने खिल उठे है तो वहीं जन जीवन को भी प्रभावित किया है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश से हरसी बांध लबालब हो गया है। 2 फीट क्षमता के ऊपर चलने से वेस्ट वियर चालू हो गया है। अब कभी भी नहर खोली जा सकती है।
इधर, बारिश की वजह से भितरवार के बरौआ गांव में दो मकान गिर गए है हालांकि मकान में कोई नहीं था जिससे जनहानि नहीं हुई है। इधर, शहर के अलावा गांवों में जलभराव हुआ है। निचली बस्तियों में घरों में पानी प्रवेश कर गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई। 24 घंटे में हरसी कैचमेंट एरिया में 119 एमएम बारिश हुई जो कि पिछले साल दो गुना अधिक है वहीं बताया गया है कि करीब 10 साल में 24 घंटे में 100 से अधिक एमएम बारिश पहली बार हुई है।
भितरवार तहसीलदार श्यामू श्रीवास्तव सोमवार को लगातार हो रही बारिश एवं हरसी के बढ़ रहे जल स्तर का जायजा लेने के लिए हरसी बांध पहुंचे। बारिश से हरसी बांध का जल स्तर लगातार बढ़ता गया। हरसी बांध देर रात फुल हो गया है। हरसी क्षमता से अधिक 871. 20 फीट लबालब हो गया है। क्षमता से 2 फीट ऊपर बह रहा है। क्षमता 869. 20 है। वेस्ट वियर पर 2 फीट पानी चल रहा है। शाम हरसी बांध के भरने से किसानों के चेहरे खिल उठे है।
इन गांवों को किया अलर्ट

हरसी बांध का लगातार जल स्तर बढ़ता जा रहा है। बांध का वाटर लेविल 268.33 मीटर जबकि वेस्ट वियर का लेविल 264.95 मीटर है। बताते है कि 1971 में वर्षा से पानी का लेविल 268.33 मीटर एवं वेस्ट वियर 5,295 क्यूसेक पानी पास हुआ था। अधिक वेस्ट वियर चलने से पार्वती नदी के पास स्थित करीब 24 गांवों में समस्या आई थी इस वजह से इस बार भी अच्छी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पार्वती नदी के आसपास के करीब पनानेर, धौवट, लोढ़ी, गधौटा, सिल्हा, खेरा आदमपुर, भितरवार, पंवाया, डडूमर, सहारन, खरगोली, कैथोदा, खिरिया, जखावर, लोहारी, पलायछा, नजरपुर, शासन, घाटखेरिया, गोलेश्वर, मसूदपुर, बांसोड़ी करीब 24 गांवों को हाई एलर्ट कर दिया है। यह लोग पार्वती नदी के आसपास नहीं जाएं। दरअसल हरसी का वेस्ट वियर का पानी पार्वती नदी में छोड़ा जा सकता है। इधर, सिंध नदी का भी जल स्तर बढ़ गया हेै। धूमेश्वर मंदिर स्थित नौचोकिया तक भी पानी पहुंच गया है।
धान रोपाई ने पकड़ी गति, 15750 हैक्टेयर में धान –

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से धान रोपाई ने भी गति पकड़ ली है। डबरा ब्लॉक में 15750 हैक्टेयर में धान रोपाई हो चुकी है। अभी तक डबरा ब्लॉक में 389 एमएम बारिश हुई है।वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बीके मिश्रा ने बताया कि बारिश के चलते रोपाई ने गति पकड़ी है। अब अच्छी धान होने की उम्मीद है। हरसी बांध के भरने से किसानों में भी खुशी है।

बिगड़े हालात, नगर पालिका की अनेदेखी –

लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। डबरा शहर के शासकीय कार्यालय पुलिस थाना परिसर, तहसील परिसर और रेस्ट हाउस मार्ग में जलभराव हो गया है। रेस्ट हाउस मार्ग में लबालब पानी भरने से नगर पालिका के निकास व्यवस्था की पोल खोद दी है। ओवरब्रिज की दोनों सर्विस लाइन रोड, कमलेश्वर कॉलोनी, अस्पताल रोड, समेत कई इलाकों में पानी भर गया। कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इसके बाद भी नगर पालिका की अनदेखी बनी हेै।

जनपद सीईओ द्वारा पंचायत सचिव को निर्देश दिए गए है। कोटवारों को भी निर्देशित किया गया है कि वे ग्रामीणों को नदी किनारे नहीं जाने दें। पार्वती नदी के किनारे आसपास के गंाव में निगरानी बनाए रखे और मुनादी पिटवाई गई है कि नदी के किनारे न जाएं। हरसी बांध देर रात भर जाएगा और गेट खुलने की उम्मीद है।
श्याम श्रीवास्तव, तहसीलदार
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.