पांच करोड़ के कार्य दो साल बाद भी शुरू नहीं

नगरपालिका में प्रशासक राज, में विकास कार्य ठप
5 crore works not started even after two years, news in hindi, mp news, dabra news

<p>पांच करोड़ के कार्य दो साल बाद भी शुरू नहीं</p>
डबरा. नगर पालिका के कई विकास कार्य दो साल से वर्क ऑर्डर मिलने के बाद भी शुरू नहीं हुए हैं। ये करीब ५ करोड़ के कार्य हैं जिन्हें अब तक शुरू हो जाना चाहिए था। दरअसल प्रशासक के हाथ बागडोर आने के बाद भी शहर के विकास को गति नहीं मिल सकी है। जबकि प्रशासक को स्वयं सभी निर्णय लेने का अधिकार है। वहीं सडक़ निर्माण को लेकर भी कोई काम शुरू नहीं हुआ है।
वार्ड क्रं. १५ में कांजी हाउस के पास बनाया जा रहा कचरा घर के काम को भी ठेकेदार ने बीच में ही छोड़ दिया है। तीन दिन से काम बंद है। बेस ही तैयार हो पाया है। बताया जा रहा है कि वहां स्थित बघेल छात्रावास के लोगों ने अपत्ति लगाई है। रहवासी कचरा घर बनाने को लेकर एसडीएम से मिले है। उनका कहना है कि कचरा घर बनने से सडक़ पर कचरा नहीं फेका जा सकेगा। ठेकेदार से अधूरा काम जल्द शुरू करवाया जाए।
दो जगह का दिया ठेका
नपा की ओर से स्वच्छता को लेकर वार्ड क्रं.१५ और वार्ड क्रं.१४ में कचरा घर बनाने के लिए ८८ हजार रुपए की राशि में ठेका दिया है। वार्ड क्रं.१५ में शुरू किया लेकिन तीन दिन से बंद है। वार्ड क्रं.१४ में काम अभी तक शुरू नहीं हो पाया है।
नोटिस के बाद भी ठेकेदारों की मनमानी
करीब ५ करोड़ के विकास कार्य रूक है, इसमें मुख्य मार्ग पर पेबर ब्लॉक लगाया जाना, बड़े दो नालों और पुलिया का निर्माण कार्य समेत कई अन्य निर्माण कार्य शामिल है। किसी काम का वर्क ऑर्डर जारी हुए एक साल तो किसी काम को दो साल से अधिक हो गया है लेकिन काम शुरू नहीं किए जाने को लेकर सीएमओ ने नोटिस जारी किए है। बावजूद इसके ठेकेदारों की मनमानी बनी है। कई काम तो २०१६ के स्वीकृत है, लेकिन स्वीकृति के बाद भी अटके पड़े है।
एक साल बाद भी एग्रीमेंट नहीं
शहर के सुभाषगंज मुख्य मार्ग पर सिंधिया चौराहे से लेकर अग्रसेन चौराहे तक पेवर ब्लॉक लगाया जाना है। नगर पालिका ने सितंबर माह २०२० में ४७ लाख रुपए की लागत से यह ठेका राजेन्द्र चौहान ठेेकेदार को दिया है। लेकिन ठेकेदार ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। अभी तक एग्रीमेंट तक नहीं किया गया है। जबकि पेवर ब्लॉक इसलिए लगाए जाने थे ताकि बारिश में जलभराव से निजात मिल सके, लेकिन काम नहीं किए जाने की वजह से जल भराव की समस्या बन रही है।
मौके पर निरीक्षण करूंगा
काम नहीं करने के संबंध में ठेकेदारों को दो बार नोटिस दिया गया है। अंतिम नोटिस के बाद राजसात की कार्रवाई की जाएगी। वार्ड क्रं.१५ में कचरा घर को लेकर आपत्ति आई है। मौके का निरीक्षण किया जाएगा।
महेश पुरोहित, सीएमओ नगर पालिका डबरा
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.