Lockdown 4.0: दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर बवाल, एंट्री नहीं देने पर लोगोंं ने पुलिस पर किया पथराव

– दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर ( Delhi-Gurgaon Border ) पर लॉकडाउन ( Lockdown ) के नियमों को तोड़ने की कोशिश कर रहे थे ये लोग
– पुलिस ( Haryana Police ) की टीम ने बॉर्डर पार करने से रोका तो गुस्साई भीड़ ने पथराव ( Stone Pelting ) कर दिया

नई दिल्ली। लॉकडाउन ( Lockdown ) के चौथे चरण में भी पुलिस पर हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बुधवार को दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर ( Delhi-Gurgaon Border ) पर हरियाणा पुलिस ( Haryana Police ) पर पथराव किया गया। बताया जा रहा कि यह पथराव दिल्ली से गुड़गांव जाने की कोशिश कर रहे लोगों ने किया है।

सीसीटीवी कैमरे में पथराव करती दिखीं महिलाएं

जानकारी के मुताबिक, पुलिस इन लोगों से लॉकडाउन का पालन करने का आह्वान कर रही थी, लेकिन इन लोगों ने पुलिसवालों पर पथराव कर दिया। ये लोग बॉर्डर से गुड़गांव में एंट्री चाहते थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें रोका तो इन्होंने पुलिसवालों पर हमला कर दिया। हमला करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। हमले की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे ( CCTV Camera ) में भी कैद हुई हैं।

गुड़गांव जाने से रोका तो पुलिस पर किया पथराव

ये घटना दिल्ली के सलापुर गांव के पास हुई है। इसका रास्ता गुड़गांव के सेक्टर 21 में निकलता है वहां पर लोगों ने गुड़गांव पुलिस पर पत्थरबाजी की। बता दें कि ये लोग नौकरी या अन्य कामों के चलते गुड़गांव जाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें पुलिस ने रोक लिया। इसके बाद ये लोग पुलिस पर भड़क उठे और पथराव कर दिया।

बॉर्डर को पूरी तरह कर दिया गया है सील

इस घटना के बाद दिल्ली-गुड़गांव बॉर्डर पर तनाव है और बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। हालांकि स्थिति कंट्रोल में है। आपको बता दें कि एक मई से दिल्ली से लगते बॉर्डर सील हैं। यहां पर एक सप्ताह तक पूरी तरह से किसी की भी एंट्री पर बैन था। इसके बाद यहां पर केंद्रीय मंत्रालयों से जुड़ें लोगों को एंट्री दी गई। इसके बाद यहां पर डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टाफ और प्राइवेट हॉस्पिटल आदि के कर्मचारियों को एंट्री दी गई। चार दिन पहले यहां पर फल- सब्जी, दूध, गैस एजेंसी, फूड चेन आदि से जुड़े लोगों को एंट्री दी गई।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.