छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शनिवार को चन्द्रवंशी राइस मिल के पीछे मगरदा खेत में कुछ लोग जुआ सट्टा खेल रहे थे। आइजी ने टीम बनाकर कार्रवाई पूरी तरह से दुर्ग से ऑपरेट किया गया। पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें करीब 1 लाख 32 हजार 200 रुपये नगद व कुछ समान मिले हैं। इसमें शिवकुमार साहू, राजेश साहू, विजय साहू, धनीराम खरे, अशोकनाथ, बलदेव साहू, नूतन साहू, पुखराज, राजेन्द्र नाथ, विनोद केंवट शामिल हैं। पुलिस ने नगदी रकम 1,32,200 रुपये भी बरामद किए है।