क्राइम

पुलिस ने ‘लवगुरु’ को किया गिरफ्तार, जानें कितनी छात्राओं का कर चुका यौन शोषण?

भारतीय मीडिया में ‘लवगुरु’ के नाम से महशूर आरोपी Dhaval Trivedi को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
CBI ने धवल पर पांच लाख का इनाम रखा था और पुलिस लंबे समय से उसको पकड़ने की फिराक में थी

नई दिल्लीSep 15, 2020 / 05:56 pm

Mohit sharma

पुलिस ने ‘लवगुरु’ को किया गिरफ्तार, जानें कितनी छात्राओं का कर चुका यौन शोषण?

नई दिल्ली। भारतीय मीडिया में ‘लवगुरु’ ( Love Guru ) के नाम से महशूर आरोपी धवल त्रिवेदी ( Dhawal Trivedi ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। CBI ने धवल पर पांच लाख का इनाम रखा था और पुलिस लंबे समय से उसको पकड़ने की फिराक में थी। मंगलवार को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ( Delhi Police Crime Branch ) ने इंटरस्टेट सेल ( Interstate cell ) के साथ मिलकर आखिरकार धवल दबौच लिया। पुलिस ने धवल को हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के सोलन जिले की बद्दी नामक जगह से गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि धवल (50) को यौन शोषण केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। हालांकि बाद में वह परोल पर छोड़ दिया गया। धवल पर कई महिलाओं और नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण का आरोप है। यही नहीं उसने 9 महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फांस लिया था, जिसके बाद वह उनको अपने साथ भगा ले गया था।

Maharashtra Transport Minister Anil Parab ने Kangana Ranaut का बताया ‘दोहरी शख्सियत’

जानकारी के अनुसार धवल त्रिवेदी अगस्त 2018 से ही फरार चल रहा था, पुलिस ने उसको पकड़ने का कई बार प्रयास किया, लेकिन विफल रही। इसके बाद पुलिस ने उस पर पांच लाख का इनाम घोषित कर दिया है। यहां सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि धवन को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। पुलिस पूछताछ में धवल ने बताया कि वह एक किताब लिखने की योजना बना रहा था, जिसका शीर्षक उसने ’10 परफेक्ट विमिन इन माय लाइफ।’ सोच कर रखा हुआ था। महिलाओं के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने उस पर पॉक्सो ऐक्ट के तहत केस दर्ज किया था, जिसके चलते उसको आजीवन कारावास की सजा हुई थी। परोल मिलने के बाद वह फरार हो गया था।

Coronavirus: शिलांग में राजभवन के 30 कर्मचारी मिले कोरोना संक्रमित, राज्यपाल हुए क्वारंटाइन

इसके बाद यह केस मुंबई सीबीआई को सौंपा गया था। परोल से फरार होने के बाद वह नाम और भेष बदल-बदल कर रह रहा था। इस बार उसकी खोज में जुटी पुलिस ने उससे जुड़ी सारी सूचनाएं सीक्रेट रखी थी। हाल ही में पुलिस को हिमाचल प्रदेश में उसकी लोकेशन मिली थी, जिसके बाद कार्रवाई करते धवल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Home / Crime / पुलिस ने ‘लवगुरु’ को किया गिरफ्तार, जानें कितनी छात्राओं का कर चुका यौन शोषण?

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.