निर्भया की मां बोलीं- ‘आज का सूरज नहीं देख पाएंगे गुनहगार’, 5.30 बजे लगेगी फांसी

निर्भया के गुनाहागारों को फांसी लगना हो गया तय
शीर्ष अदालत में भी दोषियों की कोशिश नाकाम साबित
सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की याचिका को खारिज कर दिया

<p>Nirbhaya gang-rape case</p>

नई दिल्ली। निर्भया के गुनाहागारों को फांसी लगना तय हो गया है। हाईकोर्ट के बाद अब देश की शीर्ष अदालत में भी दोषियों की आखिरी कोशिश नाकाम साबित हुई। सुप्रीम कोर्ट ने दोषियों की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। अब पूर्व के आदेशानुसार आज यानी शुक्रवार तिहाड़ जेल में सुबह 5.30 बजे दोषियों को फांसी दे दी जाएगी। वहीं, सुप्रीम कोर्ट का फैसला आते ही निर्भया की मां आशा देवी की आंखों से आंसू छलक आए। आशा देवी ने देश की न्यायपालिका, मीडिया और देशवासियों को इस जीत का श्रेय दिया।

 

https://twitter.com/ANI/status/1240764388945973248?ref_src=twsrc%5Etfw

इस दौरान मीडिया से बात करे हुए आशा देवी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ ही दोषियों की फांसी के बीच से आज आखिरी रोडा भी हट गया। आज उनको फांसी पर लटकाया जाएगा। उन्होंने न्यायपालिका का धन्यवाद करते हुए कहा कि देर आए लेकिन दुरुस्त आए। निर्भया की मांग ने कहा कि आज पूरे समाज के लोग हमारे साथ खड़े हैं। हम साल भर से पटियाला कोर्ट में अपील करके लड़े रहे थे। एक—एक दिन में हम दो—दो बार कोर्ट में गए हैं। लेकिन आखिरकार हमें आज इंसाफ हुआ है। उन्होंने कहा कि सात साल पहले जो घटना हुई थी, जब पूरा देश शर्मसार हुआ था। आज पूरे देश को इंसाफ मिला है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1240763447681273856?ref_src=twsrc%5Etfw

आशा देवी ने आज के इस इस ऐतिहासिक दिन को देश की बच्चियों के नाम कहा। उन्होंने कहा कि आज का सूरज हमारे देश की बच्ची और महिलाओं के नाम है।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.