Maharashtra : भिवंडी में 3 मंजिला भवन गिरने से 10 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

महाराष्ट्र के भिवंडी में गिरी 3 मंजिला इमारत।
एनडीआरएफ ने मलबे से एक बच्चे को जिंदा बाहर निकाला।
स्थानीय लोगों ने मलबे में फंसे 20 की जान बचाई।

<p>एनडीआरएफ ने मलबे से एक बच्चे को जिंदा बाहर निकाला।</p>
नई दिल्ली। महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के ठाणे जिला के भिवंडी में 3 मंजिला भवन गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है। भवन गिरने की सूचना से इलाके में कोहराम मच गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग ने अपने स्तर पर मलबे में फंसे घायलों को बचाने में जुट गए। साथ ही पुलिस और फायरकर्मियों को भी लोगों ने इसकी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
https://twitter.com/ANI/status/1307896251602493440?ref_src=twsrc%5Etfw
महाराष्ट्र के भिवंडी में तीन मंजिला इमारत ढहने से 10 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना ईश्वर से की है। बचाव अभियान चल रहा है और प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।
https://twitter.com/ANI/status/1307901995961868288?ref_src=twsrc%5Etfw
महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति का जायजा लेने घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने पीड़ितों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

अभी तक की जानकारी के मुताबिक मलबे में 20 से 25 लोग दबे हुए हैं। मौके पर एनडीआरएफ की टीम पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।
एनडीआरएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा 20 लोगों को बचाया गया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार कम से कम 20-25 और लोगों के फंसे होने की आशंका है।

https://twitter.com/hashtag/UPDATE?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
एनडीआरएफ के जवानों ने मलबे में फंसे एक बच्चे को भी जिंदा बाहर निकाल लिया है। NDRF की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चला रही है। मलबे में दबे लोगों को जिंदा बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
मुंबई: तीन मंजिला इमारत गिरी, 8 लोगों की मौत, 20 को बचाया

NDRF की टीम घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान चला रही है। मलबे में दबे लोगों को जिंदा बाहर निकालने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।
बता दें कि 24 अगस्त, 2019 को भी भिवंडी में दर्दनाक हादसा हुआ था। एक साल पहले भी भिवंडी के शांति नगर इलाके में एक 4 मंजिला इमारत गिर गई थी। इस हादसे में 2 लोगों की मौत और 5 लोग घायल हुए थे। चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.