दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 24 घंटे के अंदर हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार

24 घंटे के अंदर हत्यारोपी गिरफ्तार।
आरोपियों के पास से स्कूटी बरामद।

<p>आदर्श नगर शनि बाजार में आरोपियों ने महिला पर चाकुओं से हमला किया था।</p>
नई दिल्ली। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को हुई लूट और हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को 24 घंटे के अंदर दो लोगों को गिरफ़्तार करने में सफलता मिली है। उत्तर पश्चिम दिल्ली की डीसी ऊषा रंगरानी इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि हमने आरोपियों के पास से स्कूटी भी बरामद कर ली है।
https://twitter.com/ANI/status/1366060893520338945?ref_src=twsrc%5Etfw
लूट का विरोध करने पर आरोपियों ने महिला को मारी थी चाकू

उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक महिला को चाकू मार दिया गया है। इस घटना के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपियों ने पहले महिला की चेन खींचने की कोशिश की। जब महिला ने विरोध किया तो चाकू से हमला कर महिला को घायल कर दिया। महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर इलाके में शनिवार शाम को दो महिलाएं एक मासूम बच्चे के साथ शनि बाजार इलाके से खरीदारी करने गई थी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.