Delhi : मुंडका इलाके के एक गोदाम में लगी आग, 1 की मौत

 

12 फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया।
गांधी नगर कपड़ा गोदाम में भी बीती रात लगी थी आग।

<p>12 फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाने का काम किया।</p>
नई दिल्ली। दिल्ली के मुंडका इलाके में बीती रात एक गोदाम में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई। आग की चपेट में आकर एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के 12 फायर टेंडर ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। आग लगने की वजह क्या थी इसका अभी पता नहीं चला है। माना जा रहा है कि आग लगने का कारण आतिशबाजी भी हो सकती है। लेकिन इसकी किसी ने अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है।
https://twitter.com/ANI/status/1327805372548014082?ref_src=twsrc%5Etfw
गांधी नगर कपड़ा गोदाम में भी लगी आग

बीती रात मुंडका के अलावा दिल्ली के गांधी नगर इलाके के कपड़े के गोदाम में भी आग लगी थी। जानकारी के मुताबिक गोदाम 3 मंजिला था। इमारत में सबसे नीचे कपड़े की दुकान थी। हादसे के समय इमारत के अंदर कोई नहीं था। गांधी नगर में फायर ब्रिगेड की 26 गाड़ियों ने आग पर काबू किया। आपको बता दें कि गांधीनगर में कपड़ों का थोक बाजार है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.