क्राइम

बिहार : छपरा में 3 लोगों की हत्या, हमलावरों ने शादी से पहले वारदात को दिया अंजाम

पुलिस ने घटना को बताया साजिश।
स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी।

नई दिल्लीNov 23, 2020 / 02:10 pm

Dhirendra

नई दिल्ली। बिहार के छपरा जिले के मोतीराज पुर गांव में तीन लोगों को हमलावरों ने पहले घर से बुलाया और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में एंक हमलावर भी शामिल है। मृतक हमलावर को ग्रामीणों ने घटना के बाद पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। पिटाई उक्त हमलावर की भी मौत हो गई।
https://twitter.com/ANI/status/1330781801749512192?ref_src=twsrc%5Etfw
पुलिस ने हत्या की घटना को बताया साजिश

इस घटना के बारे में छपरा पुलिस ने बताया कि तीन लोगों की हत्या एक साजिश है। इस साजिश में हमलावरों ने तीन लोगों को गोलियों से भूना। इनमें से दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद एक हमलावार को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी पीट पीटकर हत्या कर दी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मृतक रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। घर में शादी समारोह के ठीक पहले इस घटना को अंजाम दिया गया है। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोचकर पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

Home / Crime / बिहार : छपरा में 3 लोगों की हत्या, हमलावरों ने शादी से पहले वारदात को दिया अंजाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.