खदानों से जिलेटिन रॉड चोरी करके नदी में मछली पकडऩे करता था विस्फोट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

माइनिंग एरिया से विस्फोटक पदार्थ की चोरी करने वाले एक ऐसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो मछली मारने के लिए नदी में विस्फोट करता था। आरोपी विजय पटेल के कब्जे से 40 जिलेटिन रॉड जब्त किया गया है।

<p>खदानों से जिलेटिन रॉड चोरी करके नदी में मछली पकडऩे करता था विस्फोट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार</p>
भिलाई. माइनिंग एरिया से विस्फोटक पदार्थ की चोरी करने वाले एक ऐसे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जो मछली मारने के लिए नदी में विस्फोट करता था। आरोपी विजय पटेल के कब्जे से 40 जिलेटिन रॉड जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विस्फ ोटक अधिनियम 1908 की धारा 5 के तहत जुर्म दर्ज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
नंदिनी टीआई जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि नगर के खदान क्षेत्र में लगातार विस्फ ोटक पदार्थ के अवैध रूप से खरीदी बिक्री की सूचना मिल रही थी। इसके लिए एसपी प्रशांत ठाकुर के निर्देश पर टीम गठित कर मुखबिरों को एक्टिव किया तो जानकारी मिली कि ग्राम नंदिनी खुदनी निवासी विजय पटेल (45 वर्ष) करीब 5 वर्षों से विभिन्न खदानों में ब्लॉस्टिंग ***** लोड का कार्य मजदूरी पर करता है। इस दौरान वह जिलेटिन रॉड चोरी कर अपने पास रखता है। टीम ने तत्काल उसके घर में दबिश दी। जहां आरोपी विजय पटेल के कब्जे से 40 जिलेटिन रॉड वजन 125 ग्राम जब्त किया।
पत्थरों में hole करने में माहिर
पुलिस ने बताया कि विजय ठेकेदारों के यहां मजदूरी का काम करता था,लेकिन उसे पत्थरों में hole करने का अनुभव हो गया था। ठेकेदारों की खदानों में घूम-घूमकर hole करता था। उसमें विस्फोट करता था। ठेकेदारों द्वारा दिया गया जिलेटिन चोरी कर लेता था। उसका उपयोग नदी में मछली मारने के लिए करता था।
प्रज्ञा मेश्राम, एएसपी ग्रामीण ने बताया कि नंदिनी माइनिंग एरिया में लम्बे समय से शिकायत मिल रही थी। टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 40 जिलेटिन बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई। उत्खनन में विस्फोटक पदार्थ का अवैध तरीके से इस्तेमाल करने वाले खदान संचालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नजर रखी जा रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.