मुंबई में 19 साल की युवती से दोस्तों ने ही किया गैंगरेप, पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा

मुंबई से एक 19 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, बांद्रा (पश्चिम) के बैंडस्टैंड में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

<p>rape</p>

नई दिल्ली। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक 19 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर गैंगरेप की घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस के अनुसार, बांद्रा (पश्चिम) के बैंडस्टैंड में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि यह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। युवती गोवंडी से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने तीन दोस्तों के साथ समुद्र किनारे सैर सपाटे के लिए बनी हुई जगह पर आई थी। मामला सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामला में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें
2 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों पर होगा कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, भारत बायोटेक को मंजूरी

पेट में दर्द होने पर हुआ खुलासा
इस घटना का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द होने लगा। पीड़िता की बहन ने जोर देकर पूछा तब खुलासा हुआ कि उसके साथ गलत हुआ है। पीड़िता ने बतया कि तीनों दोस्त उसे समुद्र तट के पास चट्टानों की ओर ले गए। वहां पर सभी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों ने लड़की को उसके घर छोड़ दिया। कुछ दिनों तक तो पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन जब पेट में तेज दर्द होने लगा तो उसकी बहन ने पूछा तब इस घटना के बारे में पता चला।

आरोपियों द्वारा लड़की की सहमति थी
एक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी और पीड़िता शिवाजी नगर की झुग्गियों से ताल्लुक रखते हैं। गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों ने दावा किया कि उन्होंने पीड़िता की जानकारी में सहमति से यह कृत्य किया। तीनों ने दावा किया कि जब उनके पैसे का सौदा विफल हो गया तो उसने पुलिस से संपर्क किया।

 

यह भी पढ़ें
दिल्ली में अस्पताल के 80 कर्मचारी कोरोना संक्रमित, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी डॉक्टर की मौत

कोर्ट ने आरोपियों को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेजा
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 376, 376 (डी) और 34 के तहत मामला दर्ज कर तीनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लड़कों में से दो की उम्र 21 साल, तीसरे आरोपी की उम्र 19 साल बताई जा रही है। कोर्ट ने आरोपियों को 19 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में आगे की जांच जारी है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.