वॉशिंगटन सुंदर की मुरीद हुईं बैडमिंटन स्टार सायना, इन शब्दों में की तारीफ

ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ ब्रिस्बेन में इतिहास रचने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे वॉशिंगटन सुंदर (washington sundar) की बैटिंग की मुरीद हुई सायना नेहवाल (saina nehwal)। जमकर की तारीफ….!

नई दिल्ली। भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (saina nehwal) ने बुधवार को भारत के क्रिकेटर वाशिंगटन सुंदर ( washington sundar) की विशेष तौर पर प्रशंसा की। सायना ने सुंदर की बैटिंग को लेकर ट्वीट किया, लोगों को यह पता नहीं है, लेकिन बैडमिंटन के साथ, मैं क्रिकेट का बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। खासकर जब भारत खेल रहा हो। मैंने हाल की सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर का शानदार प्रदर्शन देखा है और उन्हें बैटिंग करते हुए देखकर मुझे बहुत मजा आया।

RCB की ओर से खेल रहे हैं IPL 2021
वॉशिंगटन सुंदर आईपीएल 2021 में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की और से खेल रहे हैं। हालांकि अब तक वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: मुंबई इंडियंस पर कहर बनकर टूटे आंद्रे रसेल, 12 बॉल में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

गाबा में किया डेब्यू
तमिलनाडु के खिलाड़ी, जिन्हें शुुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के 2020/21 के भारत दौरे के लिए नेट बॉलर के रूप में चुना गया था। कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के बाद गाबा में में डेब्यू किया था।

ऑस्ट्रेलियाई टीम का ब्रिस्बेन में तोड़ा रिकॉर्ड
सुंदर ने न केवल स्टीव स्मिथ का विकेट हासिल किया, बल्कि उन्होंने शार्दुल ठाकुर के साथ सातवें विकेट के लिए 123 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। अपनी पहली टेस्ट पारी में सुंदर ने 62 रन बनाए। उनकी इस पारी की मदद से भारत ने इस मिथक को तोड़ दिया कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ब्रिस्बेन में अजेय है।

यह भी पढ़ें

IPL 2021: कोच का दावा, दिल्ली कैपिटल्स के पास हैं खिताब जीतने वाले खिलाड़ी

सुंदर ने सायना का किया धन्यवाद
सायना के इस ट्वीट के जवाब में, सुंदर ने साइना को उनके अच्छे शब्दों के लिए धन्यवाद दिया और कहा आप से ऐसे प्रेरक शब्द सुनना अच्छा है।

आइए जानें- IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
आइए जानें- IPL 2021- Royal Challengers Bangalore Squad and Players list

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.