क्रिकेट

World Cup Final 2011 पर से हटा फिक्सिंग का साया, श्रीलंका ने बंद की जांच

श्रीलंका के पूर्व खेलमंत्री Mahendanand Althugamge ने आरोप लगाया था कि 2011 में भारत-श्रीलंका के बीच खेला गया 2011 का World Cup फाइनल मैच फिक्स था।

नई दिल्लीJul 03, 2020 / 08:31 pm

Mazkoor

Sri Lanka closed investigation of fixing

कोलंबो : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नेतृत्व में भारत ने दूसरी बार 2011 में एकदिवसीय विश्व (ICC ODI World Cup) कप जीता था। टीम इंडिया ने फाइनल में श्रीलंका के का मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस ऐतिहासिक जीत के नौ साल बाद श्रीलंका के तत्कालीन खेल मंत्री महेंदानंद अल्थगामगे (Mahendanand Althugamge) ने 2011 विश्व कप का फाइनल मैच फिक्स है, यह कह कर क्रिकेट जगत में सनसनी फैला दी थी। उन्होंने कहा था कि श्रीलंका ने भारत के हाथों विश्व कप बेच दिया था। इसके बाद श्रीलंका सरकार ने इसकी जांच का आदेश श्रीलंका खेल मंत्रालय की विशेष जांच ईकाई (SIU) को दिया था। समिति के अध्यक्ष एसएसपी जगत फोन्सेका ने शुक्रवार को कहा कि आरोप में कोई दम नहीं था। इसलिए वह अब इसकी जांच बंद कर रहे हैं।

फोन्सेका ने कहा, कोई सबूत नहीं मिले

फोन्सेका ने मीडिया को बताया कि वह इसकी जांच कर रहे थे। इस आरोप के संबंध में कुछ श्रीलंकाई खिलाड़ियों के बयान भी दर्ज कराए गए थे, लेकिन आरोपों के संबंध में कोई सूबत नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पूर्व खेल मंत्री महिंदानंदा अलुथगामगे ने 14 आरोप लगाए थे, लेकिन उनमें से किसी एक का भी सूबत नहीं मिला। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने भी इन आरोपों को गंभीरता से नहीं लिया है। उसने भी अपनी तरफ से किसी तरह की जांच करने में कोई रुचि नहीं दिखाई।

Aakash Chopra बोले, भारत पाक खिलाड़ियों में है गहरी दोस्ती, Shoaib Akhtar के साथ है अच्छा तालमेल

इन खिलाड़ियों से की गई पूछताछ

जिन लोगों से इस संबंध में पूछताछ की गई उनमें 2011 विश्व कप के समय में श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड (SLC) चयन समिति के अध्यक्ष (President of Selection Committee) अरविंद डी सिल्वा (Aravinda De silva), विश्व कप 2011 में श्रीलंका की कप्तानी संभालने वाले कप्तान कुमार संगकारा (Kumar Sanggakara), सलामी बल्लेबाज उपुल थरंगा (Upul Tharanga) और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने (Mahela Jaywardene) का नाम शामिल है। फोन्सेका ने कहा कि समिति खेल मंत्रालय के सचिव को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि समिति के उच्च अधिकारियों के साथ आज सुबह हुई बैठक के बाद जांच खत्म करने का निर्णय लिया गया।

पूर्व खेल मंत्री ने लगाया था आरोप

पूर्व खेलमंत्री महिंदा अल्थगामगे ने यह आरोप लगाया था कि 2011 विश्व कप का फाइनल मैच फिक्स था। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा था कि वह एक देश के तौर पर वह नहीं बताना चाहते थे। उन्हें ठीक से याद नहीं कि वह 2011 था या 2012, लेकिन हमें वह मैच जीतना था। हालांकि अल्थगामगे ने खिलाड़ियों पर आरोप नहीं लगाया था। उनका इशारा मैदान के बाहर के लोगों की तरफ था।

संगकारा और जयवर्धने अल्थगामगे से मांग चुके हैं सबूत

श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री के मैच फिक्सिंग (Match Fixing in Cricket) के आरोपों को श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने (Mahela Jaywardene) और विश्व कप 2011 में कप्तान रहे कुमार संगकारा ने बेतुका बताते हुए उनसे सबूत की मांग की है। कुछ दिन पहले कुमार संगकारा ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि पूर्व खेल मंत्री को आईसीसी (ICC) को सबूत उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि एंटी करप्शन यूनिट (Anti Corruption Unit) सही तरीके से जांच कर सके तो वहीं महेला जयवर्धने ने पूछा था कि क्या चुनाव आने वाले हैं? सर्कस शुरू हो रहा है? नाम और सबूत कहां हैं?

18 जुलाई को AB De viliers करेंगे मैदान पर वापसी, क्रिकेट से ले लिया था संन्यास

श्रीलंका को हरा भारत ने जीता था दूसरी बार विश्व कप

बता दें कि जिस मैच फिक्सिंग की बात हो रही है, वह 2011 एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मैच था। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। इस खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 6 विकेट से मात दी थी। श्रीलंकाई कप्तान कुमार संगकारा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की थी और महेला जयवर्धने की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 276 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर भारत के सामने रखा था। इसे टीम इंडिया ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के 97 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के नाबाद 91 रनों की बदौलत आसानी से हासिल कर लिया था। इस तरह भारत 1983 के बाद दूसरी बार एकदिवसीय विश्व चैम्पियन बना था। 1983 में पहली बार कपिल देव के नेतृत्व में भारत पहली बार विश्व चैम्पियन बना था।

Home / Sports / Cricket News / World Cup Final 2011 पर से हटा फिक्सिंग का साया, श्रीलंका ने बंद की जांच

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.