टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। धोनी के साथ टीम इंडिया के ही पूर्व खिलाड़ी आरपी सिंह भी हैं। इसके अलावा धोनी की पत्नी साक्षी भी मालदीव में हैं। मालदीव में धोनी कभी तो वॉलीबॉल खेल रहे हैं तो कभी गोलगप्पे बेच रहे हैं।
दरअसल, धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें धोनी एक गोलगप्पे के स्टॉल पर लोगों को गोलगप्पे खिला रहे हैं। इस दौरान आरपी सिंह उनके कस्टमर बनकर आते हैं और गोलगप्पे खाते हैं।
https://new-img.patrika.com/upload/submission_data/video/2020/02/06/dhonimaldiv_1580967677.mp4