इंडियन क्रिकेटर्स की वो 5 खूबसूरत पत्नियां जो अभिनेत्रियों को देती हैं मात

भारतीय क्रिकेटर्स की पत्नियां जो खूबसूरती और पॉपुलैरिटी के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं कड़ी टक्कर। जानिए कौन हैं वो…!

नई दिल्ली। बॉलीवुड दुनिया में सबसे ग्लैमरस और चकाचौंध भरी दुनिया कहा जाता है। लेकिन क्रिकेट की दुनिया भी किसी भी मामले से बॉलीवुड से पीछे नहीं है। टीम इंडिया की ओर से खेलने वाले खिलाड़ी लोकप्रियता में मामले में बड़े से बड़े अभिनेता को टक्कर देते हैं। ठीक वैसे उनकी खूबसूरत पत्नियां पॉपुलैरिटी और खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस को टक्कर देती नजर आती हैं। आइए जानते हैं 5 क्रिकेटर्स की पत्नियों के बारे में जिनकी खूबसूरती के सामने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस भी पानी भरती नजर आती हैं।

 

साक्षी सिंह
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी खूबसूरती और पॉपुलैरिटी के मामले में बड़ी से बड़ी बॉलीवुड एक्ट्रेस टक्कर देती हैं। धोनी ने 2010 में साक्षी से शादी की थी। 2015 में साक्षी ने बेटी जीवा को जन्म दिया। वैसे धोनी की पत्नी साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था, लेकिन धोनी से शादी के बाद उन्होंने हाउस वाइफ की भूमिका निभाने का फैसला किया।

 

deepika_pallikal.png

दीपिका पल्लीकल
क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी करने से पहले ही दीपिका पल्लीकल स्क्वैश में एक बड़ा नाम थी। दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई। 2013 में कार्तिक ने दीपिका को प्रपोज किया। नंवबर, 2015 में दोनों ने सगाई रचाई। इसके बाद 20 अगस्त को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दीपिका खूबसूरती और बोल्डनेस के मामले में किसी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। वह स्क्वैश में जितना बड़ा नाम हैं उससे कहीं ज्यादा अपने ग्लैमरस और खूबसूरती के लिए फेमस हैं।

 

ritika_sajdeh.png

रितिका सजदेह
टीम इंडिया के सल्लामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह शादी से पहले भी स्पोर्ट्स मैनेजर के रूप में काम कर चुकी थी। वह रोहित से मिलने से पहले हरभजन सिंह और युवराज सिंह जैसे क्रिकेटरों की अच्छी दोस्त थी। रोहित और रितिका ने वर्ष 2015 में एक—दूसरे से शादी रचाई थी। रितिका खूबसूरती के मामले किसी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से कम नहीं है। रोहित के शादी रचाने के बाद रितिका पॉपुलैरिटी में किसी भी एक्ट्रेसेस से कम नहीं है।

 

prinaka_choudhary.png

प्रियंका चौधरी
क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी ने शादी से अपने जीवन का काफी समय नीदरलैंड के बिताया। रैना और प्रियंका वर्ष 2015 में शादी के बंधन में बंधे। 2016 में प्रियंका ने बेटी को जन्म दिया। वैसे तो रैना की वाइफ प्रियंका ने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी, लेकिन फिलहाल वह एक एनजीओ के लिए काम कर रही हैं। खूबसूरती के मामले में प्रियंका किसी अभिनेत्री से कम नहीं हैं।

 

rivan.png

रीवा सोलंकी
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने रीवा सोलंकी से शादी की है। दोनों की मुलाकात एक पार्टी में हुई थी और बहुत कम समय में दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया। एटमिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, राजकोट से रीवा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग किया है। रीवा हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई है। भाजपा में शामिल होने से एक साल पहले उन्होंने गुजरात में करणी सेना की महिला शाखा की प्रमुख के रूप में काम किया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.