वेदा कृष्णमूर्ति के बुरे समय में BCCI के साथ नहीं देने से खफा महिला क्रिकेटर ने सुनाई खरी खोटी

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Lisa Sthalekar ने महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति का पक्ष लेते हुए चयनकर्ताओं और बीसीसीआई को खरी-खोट सुनाई।
 

नई दिल्ली। भारतीय मूल की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर Lisa Sthalekar ने टीम इंडिया की महिला प्लेयर वेदा कृष्णमूर्ति का पक्ष लेते हुए बीसीसीआई को हाड़े हाथों लिया है। Lisa Sthalekar ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर करते हुए भारतीय महिला प्लेयर वेदा कृष्णमूर्ति (veda krishnamurthy) के प्रति बीसीसीआई के रैवये की कड़ी ओलचना की। उन्होंने लिखा, उससे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। दरअसल, भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड का दौरा करना है और इसके लिए टीम का ऐलान किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें— 24 साल के बल्लेबाज की नेट सेशन के दौरान अचानक हुई मौत से सदमे में क्रिकेट जगत

अभी वेदा का साथ देना चाहिए
Lisa Sthalekar ने ट्विटर पर लिखा, आगामी दौरे के लिए वेदा का नाम टीम में शामिल नहीं करने का कोई कारण हो सकता है। लेकिन मैं जिस बात से गुस्सा हूं वह यह है इस दुख की घड़ी में बीसीसीआई का कोई सदस्य उससे बात करने नहीं गया। जबकि वह एक कॉन्ट्रैक्ट प्लेयर हैं। दरअसल, एक सच्ची संस्था हमेशा अपने प्लेयर्स का साथ देती है। केवल खेल तक ही नहीं बल्कि घरेलू मामलों में भी उनके साथ रहती है।

कोरोना के चलते खेल प्रभावित होता है
Lisa Sthalekar ने लिखा, मैं एक ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर हूं, इसलिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन हमारी जरूरतों को लेकर हमसे जुड़ा है। अगर भारत में किसी प्लेयर को एसोसिएशन की सबसे ज्यादा जरूरत है तो वो इसी समय है। इस कोरोना महामारी में प्लेयर्स ने तनाव, चिंताएं, डर और दुख का अनुभव किया है, और निश्चित रूप से ये उनके खेल को प्रभावित कर सकता है।

यह भी पढ़ें—Ben Stokes ने किया साफ मना, राजस्थान रॉयल्स के लिए नहीं खेलेंगे IPL 2021 के बचे हुए मैच

 

https://twitter.com/sthalekar93/status/1393470161085100035?ref_src=twsrc%5Etfw

वेदा कृष्णमूर्ति की मां और बहन का कोरोना से निधन
महिला क्रिकेटर वेदा कृष्णमूर्ति फिलहाल सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। हाल ही पहले उनकी मां और बाद में उनकी बहन का कोरोना के चलते निधन हो गया। इस स्थिति में वेदा के टीम में चयन नहीं होने को लेकर उनके फैंस भी काफी नाराज हैं। उन्होंने बीसीसीआई को काफी खरी खोटी सुनाई है।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.