IPL : नितीश राणा ने दिवंगत ससुर को समर्पित किया अर्धशतक, दर्शकों को जर्सी दिखा किया भावनाओं का इजहार

युवा क्रिकेटर ने जर्सी दिखा अपनी भावनाओं का किया इजहार।
नीतीश ने दमदार पारी खेलते हुए 53 गेंद पर 81 रन बनाए।

<p>युवा क्रिकेटर ने जर्सी दिखा अपनी भावनाओं का किया इजहार।</p>
नई दिल्ली। शनिवार को आईपीएल 2020 ( IPL-2020 ) के एक मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR ) के युवा बल्लेबाज नीतीश राणा ( Nitish Rana ) ने टीम की ओर से पारी की शुरुआत करने के मौके का भरपूर लाभ उठाया। युवा क्रिकेटर नीतीश ने दमदार पारी खेलते हुए 53 गेंद पर 81 रन बनाए कर दिल्ली कैपिटल्स ( Delhi capitals ) के गेंदबाजों को जमकर धोया।
https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw
खुलकर किया भावनाओं का इजहार

केकेआर के युवा क्रिकेटर ने शनिवार को अपनी पारी के दौरान 13 चौके और 1 ***** लगाया। नीतीश राणा ने दमदार पारी खेलने के बाद मैदान पर अपनी भावनाओं का भी खुलकर इजहार किया। नीतीश ने 35 गेंद पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद एक जर्सी निकाली जिस पर 63 नंबर और सुरेंदर नाम लिखा हुआ था। इस नाम का कोई खिलाड़ी केकेआर में नहीं है।
https://twitter.com/NitishRana_27?ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, सुरेंदर नीतीश राणा के ससुर थे। उनका शुक्रवार को निधन हो गया था। आईपीएल ने नीतीश राणा की अर्धशतक का वीडियो भी पोस्ट किया जो सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है। वहीं क्रिकेटर नरेन 64 रन बनाकर कगिसो रबाडा की गेंद का शिकार बने। आउट होने पहले उन्होंने 32 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्के लगाए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.