क्रिकेट

IPL : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, क्रिस वोक्स ने लिया नाम वापस

Delhi Capitals के दो दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और कगिसो रबाडा पहले ही चोटिल हैं और वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Mar 07, 2020 / 12:06 pm

Mazkoor

Chris Woakes

लंदन : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वां संस्करण शुरू होने में महज 20 दिन बचे हैं। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। पहले ही चोटों के कारण कई खिलाड़ी खो चुकी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को एक और झटका लगा है। अब इंग्लैंड क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स (Chris Woakes) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें संस्करण से अपना नाम वापस ले लिया है।

मशरफे मुर्तजा एकदिवसीय टीम की छोड़ी कप्तानी, बांग्लादेश के हैं सबसे सफल कप्तान

1.5 करोड़ रुपए की बेस प्राइज पर जोड़ा था टीम से

दिल्ली कैपिटल्स ने इसी साल नीलामी में क्रिस वोक्स को 1.5 करोड़ रुपए की बेस प्राइज पर अपनी टीम से जोड़ा था। दिल्ली के लिए वह अहम विदेशी खिलाड़ी थे। लेकिन अब खबर आई है कि वोक्स ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है और इसकी जानकारी अपनी फ्रेंचाइजी टीम दिल्ली कैपिटल्स को दे दी है। मिली जानकारी के मुताबिक फ्रेंचाइजी ने वोक्स के विकल्प की तलाश भी जोर-शोर से शुरू कर दी है।

इस कारण लिया नाम वापस

रिपोर्ट के मुताबिक वोक्स ने कहा है कि वह गर्मी के सीजन में इंग्लैंड के होने वाले अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खुद को तरोताजा रखना चाहते हैं। इस कारण वह आईपीएल-2020 से अपना नाम वापस ले रहे हैं।

जन्मदिन पर विश्व कप फाइनल खेलने वाली पहली कप्तान बनेंगी हरमनप्रीत

ईशांत और रबाडा चोटिल

दिल्ली कैपिटल्स के लिए वोक्स का नाम वापस लेना इसलिए भी ज्यादा बड़ा झटका है, क्योंकि उसके दो दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और कगिसो रबाडा चोटिल हैं और इस बात की पूरी संभावना है कि वह आईपीएल के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में वोक्स का नाम वापस लेना दिल्ली कैपिटल्स के संतुलन पर असर डाल सकता है, क्योंकि वोक्स भी तेज गेंदबाज हैं। इसके साथ-साथ वह अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

Home / Sports / Cricket News / IPL : दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, क्रिस वोक्स ने लिया नाम वापस

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.