क्रिकेट

IPL Auction 2021: युवराज को पछाड़ क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

क्रिस मॉरिस ने आईपीएल नीलामी में रचा इतिहास
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने मॉरिस
युवराज का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला

Feb 18, 2021 / 05:34 pm

Vivhav Shukla

IPL Auction 2021: Chris Morris becomes most expensive player

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन की नीलामी में आठों IPL फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों के लिए बोलियां लगाईं। इस साल सबसे महंगी बोली क्रिस मॉरिस के नाम पर लगाई गई। मॉरिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

इसी के साथ 33 वर्षीय ऑलराउंडर मॉरिस अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। इस नीलामी के बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह का छह साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। गौरतलब है कि युवराज को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 2015 में 16 करोड़ में खरीदा था।

आईपीएल नीलामी : स्मिथ को दिल्ली ने 2.20 करोड़ रुपए में खरीदा

बैंगलोर ने किया रिलीज

बता दें कि मॉरिस इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में थे। लेकिन नीलामी से बैंगलोर ने उन्हें अपनी टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद मॉरिस ने 75 लाख रुपये अपनी बेस प्राइस रखी। उन्हें लेने के लिए मुंबई इंडियंस और राजस्थान के बीच में होड़ मची थी। लेकिन राजस्थान ने अंत में बाजी मार ली।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज: उमेश यादव की वापसी, पास करना होगा फिटनेस टेस्ट

क्रिस मॉरिस इससे पहले भी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। साल 2015 में उन्होंने इस टीम के लिए खेला था। पहली बार मॉरिस ने 2013 के सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेला था।

मॉरिस ने आईपीएल करियर में अब तक कुल 70 मुकाबले खेले हैं। इसमें 24 की औसत और 158 की स्ट्राइक रेट से 551 रन बनाए हैं। इसके अलावा गेंदबाजी में भी मॉरिस अच्छे हैं। वे अबतक 24 की औसत से 80 विकेट चटकाए हैं।

IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी

1. क्रिस मॉरिस – 2021 में 16.25 करोड़ (राजसथान )

2. युवराज सिंह – 2015 में 16.00 करोड़ (दिल्ली )

3. पैट कमिंस – 2020 में 15.50 करोड़ (KKR )
4. बेन स्टोक्स – 2017 में 14.50 करोड़ (RPS )

5. ग्लेन मैक्सवेल- 2021 में 14.25 करोड़ (RCB )

Home / Sports / Cricket News / IPL Auction 2021: युवराज को पछाड़ क्रिस मॉरिस बने IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.