IPL 2021 RCB vs MI Live Cricket Score: RCB ने MI को 54 रनों से हराया, मुंबई 111 रन पर ऑल आउट

IPL 2021 RCB vs MI Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का 39वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मैच में आरसीबी ने एमआई को 54 रनों से हरा दिया। 166 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम सिर्फ 111 रनों पर सिमट गई।

<p>RCB vs MI</p>

IPL 2021 RCB vs MI Live Cricket Score: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन का 39वां मैच मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। आरसीबी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। उसने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई की पूरी टीम 18.1 ओवर में 111 रन ही बना सकी।

मुंबई 111 रन पर ऑल आउट

मुंबई की पूरी टीम 111 रनों पर ऑल आउट हो गई है। एडम मिल्ने आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे। उन्हें हर्षल ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ आरसीबी ने 54 रनों से ये मैच अपने नाम कर लिया। युजवेन्द्र चहल ने जसप्रीत बुमराह को क्लीन बोल्ड कर दिया। मुंबई का ये 9वां विकेट था।

हर्षल पटेल ने रचा इतिहास

आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल ने इतिहास रचा है। उन्होंने हैट्रिक ली। हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड और राहुस चाहर उनके शिकार बने। हर्षल ने 17वें ओवर में ये कारनामा किया। उस समय स्कोर 18 ओवर में 111 रन नौ विकेट पर था।

मुश्किल में मुंबई इंडियंस

13 वें ओवर में मुंबई इंडियंस की मुश्किलें बढ़ीं। क्रुणाल पंड्या भी आउट हुए। मुंबई इंडियंस का चौथा विकेट गिरा। क्रुणाल पांच रन बनाकर आउट हुए। उस समय मुंबई का स्कोर 13.1 ओवर में 93-4 था।

मुंबई को पहला झटका

छठवें ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा। क्विंटन डिकॉक आउट हुए। चहल ने उन्हें मैक्सवेल के हाथों कैच कराया। डिकॉक 24 रन बनाकर आउट हुए। 6.4 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 57-1 था।

मुंबई ने तेज शुरुआत की

मुंबई ने तेज शुरुआत की। 4 ओवर में टीम का स्कोर 34-0 था। रोहित 22 और डिकॉक 10 रन पर थे।

आरसीबी ने 20 ओवरों में 166 रनों का लक्ष्य दिया

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 20 ओवरों में 166 रनों का लक्ष्य दिया। छह विकेट के नुकसान पर आरसीबी ने 165 रन बनाए। कोहली ने 51 और मैक्सवेल ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। मुंबई के लिए बुमराह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

बुमराह ने मैक्सवेल के बाद डिविलियर्स को किया आउट

बुमराह ने आरसीबी को दोहरा झटका दिया। उन्होंने पहले मैक्सवेल को आउट करा और बाद में डिविलियर्स को भी पवेलियन भेज दिया। 161 के स्कोर पर आरसीबी के दो विकेट गिरे। 18.4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 161-5 था।
51 रन बनाकर पवेलियन लौटे कोहली

15 वें ओवर में मुंबई को तीसरी सफलता हासिल हुई। विराट कोहली आउट हो गए। वे 51 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। एडम मिल्ने ने उन्हें आउट करा। आरसीबी का स्कोर 15.5 ओवर में 126-3 था।
RCB के 100 रन पूरे

आरसीबी ने अपने सौ रन पूरे कर लिए। 13 ओवर के बाद उसका स्कोर 109-2 पर पहुंच गया। कोहली 48 और मैक्सवेल 20 रन पर खेल रहे थे।
RCB को दूसरा झटका मिला

आठवें ओवर में मुंबई को दूसरी सफलता मिली। उसने आरसीबी को दूसरा झटका दिया। राहुल चाहर ने एस भरत की पारी का तोड़ दिया। भरत 32 रन बनाकर आउट हो गए। कोहली 38 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। आरसीबी का स्कोर 8.5 ओवर में 75-2 हो गया था।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.