APJ Abdul Kalam: भारतीय क्रिकेटरों ने ऐसे किया याद, द्रविड़, वीरू और भज्जी आज भी नहीं भूल सके हैं वो खास लम्हा

भारत के 11वें राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की आज जंयती है। इस मौके पर पूरे देश में उन्हें याद किया जा रहा है। भारत के इन क्रिकेटरों ने भी कलाम को याद किया है।

<p>APJ Abdul Kalam: भारतीय क्रिकेटरों ने ऐसे किया याद, द्रविड़, वीरू और भज्जी आज भी भूल सके हैं वो खास लम्हा</p>

नई दिल्ली। भारत के पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन एपीजे अब्दुल कलाम की आज जंयती है। इस मौके पर देश भर में उनकी याद में कई कार्यक्रम किए जा रहे है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कलाम की जंयती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। साथ ही अन्य नेताओं ने भी कलाम को याद किया। बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले कलाम देश के 11वें राष्ट्रपति थे। उनके विचार हर किसी को प्रभावित और प्रेरित करने वाले है। उनकी जंयती पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने भी उन्हें याद किया है।

भारतीय क्रिेकेटरों ने किया याद-
भारतीय क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, सुरेश रैना, हरभजन सिंह समेत कई अन्य क्रिकेटरों ने कलाम को याद करते हुए ट्वीट किया है। सचिन और सहवाग ने कलाम के साथ की तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए कलाम को याद किया है। वही हरभजन सिंह और राहुल द्रविड़ ने भी कलाम की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया है।

 

https://twitter.com/hashtag/AbdulKalam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/Abdulkalam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AbdulKalam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/AbdulKalam?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वीरू, भज्जी और द्रविड़ को दिया था सम्मान-
अब्दुल कलाम क्रिकेट को काफी पसंद करते थे। वो महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन थे। साल 2002 से लेकर 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे डॉ. कलाम के साथ बिताए खूबसूरत लम्हों को भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह आज भी नहीं भूले होंगे। बताते चले कि इन तीनों ने कलाम के हाथों से भी राष्ट्रपति भवन में सम्मान हासिल किया था। जिसकी एक तस्वीर आज वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर शेयर भी की है।

 

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.