क्रिकेट

IND vs SL Ist T20 : श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धवन के नाम दर्ज हो जाएगा एक नया रिकॉर्ड

भारत और श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में उतरते ही शिखर धवन अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगे। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था।

नई दिल्लीJul 25, 2021 / 05:29 pm

भूप सिंह

 

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज शाम 8 बजे से कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में शिखर धवन (shikhar dhawan) भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। धवन इस मैच में पहली बार अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच की कप्तानी करेंगे। जैसे ही धवन टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे उनके नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह टी20 क्रिकेट में भारत की और से कप्तानी करने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन जाएंगे। ऐसा ही एक रिकॉर्ड हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई 3 वनडे मैचों की सीरीज में अपने नाम किया था। धवन 35 साल 232 दिन की उम्र में पहली बार भारत की T20 टीम की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तानी करेंगे और वह रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी तोड़ देंगे।

यह खबर भी पढ़ें:—विराट कोहली के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होने वाला ट्वीट हुआ वायरल, फैंस की बढ़ी टेंशन

पहले रोहित के नाम था यह रिकॉर्ड
शिखर धवन से पहले वर्ष 2017 में श्रीलंका के विरुद्ध 30 साल 234 दिन की उम्र में पहली बार भारतीय टी 20 टीम की कप्तानी की थी। अब धवन ने 35 साल 232 दिन में कप्तानी कर सबसे उम्रदराज कप्तान बनने का गौरव हासिल किया है।

37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
शिखर धवन ने वनडे में सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले मोहिंदर अमरनाथ का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोहिंदर अमरनाथ ने 1984 में पाकिस्तान के खिलाफ 34 साल 37 दिन की उम्र में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी की थी। तब वह भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब धवन ने मोहिंदर अमरनाथ का यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL 1st T20I : श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू कर सकते हैं ऋतुराज, देवदत्त और वरुण चक्रवर्ती

सबसे ज्यादा उम्र में कप्तानी करने वाले भारतीय खिलाड़ी
शिखर धवन-35 साल 225 दिन मोहिंदर
अमरनाथ-34 साल 37 दिन
सैयद किरमानी-33 साल 353 दिन
अजीत वाडेकर-33 साल 103 दिन

Home / Sports / Cricket News / IND vs SL Ist T20 : श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरते ही धवन के नाम दर्ज हो जाएगा एक नया रिकॉर्ड

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.