Happy Birthday MSD: Cricket के अलावा बिजनेस के भी मास्‍टमाइंड हैं Dhoni, इन जगहों से करते हैं अरबों की कमाई

-Happy Birthday MSD: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Cricketer MS Dhoni ) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। -कैप्टन कूल धोनी ( Caption Cool ) का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड ( Jharkhand ) के रांची में हुआ था। -एक साधारण परिवार से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई रिकॉर्ड ( MS Dhoni Records ) बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल है।

<p>Happy Birthday MSD: Cricket के अलावा बिजनेस के भी मास्‍टमाइंड हैं Dhoni, इन जगहों से करते हैं अरबों की कमाई</p>

नई दिल्ली।
Happy Birthday MSD: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Cricketer MS Dhoni ) आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैप्टन कूल धोनी ( Caption Cool ) का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड ( Jharkhand ) के रांची में हुआ था। एक साधारण परिवार से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में ऐसे कई रिकॉर्ड ( MS Dhoni Records ) बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए बेहद मुश्किल है। 2007 में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में आईसीसी वर्ल्ड कप ( ICC World Cup ) और 2014 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के तौर पर तीनों बड़ी टूर्नामेंट जीतने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ये धोनी के करियर का आखिरी साल है। फिलहाल धोनी इस समय अपने फॉर्म हाऊस पर है। उन्होंने वहां ऑर्गेनिक फार्मिंग करने की तैयार की है। जिसके लिए उन्होंने 8 लाख का नया ट्रैक्‍टर खरीदा है। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट की दुनिया का मास्टरमाइंड कहा जाता है। लेकिन, धोनी न सिर्फ क्रिकेट, बल्कि बिजनेस के भी तगड़े खिलाड़ी है।

ms_dhoni_01.jpg

महेंद्र सिंह धोनी की नेट वर्थ ( MS Dhoni Net Worth ) की बात करें तो 111 मिलियन डॉलर यानी 8 अरब 35 करोड़ रुपये के आसपास की है। एमएस धोनी ने कई तरह के बिजनेस खड़े किए हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, धोनी विज्ञापनों के जरिए 195 करोड़ रुपयों से भी ज्‍यादा की कमाई करते हैं। इसके अलावा आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के साथ उनका अनुबंध 15 करोड़ रुपयों का है।

ms_dhoni_04.jpg

यहां से भी होती है कमाई

फुटबॉल क्‍लब: कप्‍तान धोनी की फुटबॉल में शुरुआत से ही रुचि रही थी। यही वजह रही कि उन्होंने इंडियन सुपर लीग की फुटबॉल टीम चेन्‍नई एफसी को खरीद लिया। बता दें कि धोनी इस टीम के सह मालिक हैं।

होटल: जैसा कि धोनी की पत्‍नी साक्षी होटल मैनेजमेंट कर चुकी है। झारखंड में माही रेजीडेंसी के नाम से एमएस धोनी का होटल भी है।

ms_dhoni_02.jpg

एंटरटेनमेंट: एमएस धोनी ने पिछले साल एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी की शुरुआत की थी। उन्होंने अब बिजनेस को बढ़ाने के लिए मुंबई के अंधेरी में नया ऑफिस खोलने का विचार किया है। बता दें कि कंपनी ओटीटी प्‍लेटफॉर्म के लिए कंटेट और टेलीविजन शो बनाती है।

हॉकी टीम: हॉकी की दुनिया में भी माही छाए हुए हैं। आपको बता दें कि वह हॉकी इंडिया लीग की टीम रांची रेज के मालिक हैं।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.