DHONI KA SANYAS : क्रिकेट से संन्यास पर धोनी की पत्नी ने किया ये भावुक पोस्ट

-स्वतंत्रता दिवस पर भारत के पूर्व कप्तान ने क्रिकेट को कहा अलविदा (mahendra singh dhoni retirement)

<p>धोनी की पत्नी ने किया ये भावुक पोस्ट</p>
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने ट्वीट्स और पोस्ट के जरिए उनके योगदान को याद कर रहे हैं। अब धोनी या ‘मिस्टर कूल’ की पत्नी साक्षी धोनी ने उनके रिटायरमेंट पर एक भावुक पोस्ट किया है।
साक्षी ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है आपने जो भी हासिल किया उसपर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं। उस पर गर्व है मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा।
यही नहीं साक्षी ने उन्हें आगे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। दरअसल, इसी पोस्ट में साक्षी ने मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का कोट भी शेयर किया। उन्होंने लिखा, “लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस को ही भारत के सबसे कामयाब कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। हालांकि वे आइपीएल खेलते रहेंगे। धोनी ने तीनों फॉर्मेट में देश को विश्वकप जिताया।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.