Dhoni-Sakshi की शादी की सालगिरह पर CSK ने दी खास अंदाज में बधाई, जानें कैसे हुई थी मुलाकात

दो दिन बात Mahendra Singh Dhoni का जन्मदिन भी आने वाला है। वह सात जुलाई को 39 साल के हो जाएंगे।

<p>CSK congratulates Dhoni-Sakshi on their 10nth wedding anniversary</p>

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट इतिहास (Indian Cricket History) के सबसे सफल कप्तान और क्रिकेटर में से एक महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) और उनकी पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) की शादी की दसवीं सालगिरह पर एमएस धोनी (MS Dhoni) की आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने बधाई दी है। बता दें कि धोनी और साक्षी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। शादी के पहले 2007 में टी-20 विश्व कप (T20 World Cup 2007) जीतने वाले धोनी ने विवाह के बाद भी काफी उपलब्धियां हासिल की हैं। 2011 में धोनी की कप्तानी में भारत ने दूसरी बार एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI World Cup 2011) जीता तो वहीं 2013 में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (ICC Champions Trophy) जीती थी।

सीएसके ने कपल की तस्वीरों का वीडियो बनाकर दी बधाई

सीएसके (CSK) ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर धोनी दंपती को शादी की 10वीं सालगिरह की बधाई देने के लिए एक वीडियो शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा साक्षी धोनी और महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी शादी के दस साल पूरे कर लिए हैं। आइए इस सुपर कपल को आगामी जीवन के लिए बधाइयां देते हैं। इस वीडियो में धोनी और उनकी पत्नी की कई तस्वीरों को जोड़ा गया है।

 

इस तरह हुई थी धोनी की साक्षी से पहली मुलाकात

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के मैनेजर युधाजीत दत्ता का अहम योगदान है। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच के लिए टीम इंडिया जिस होटल में रुकी थी, उसी होटल में साक्षी इंटर्न थीं। दत्ता जब महेंद्र सिंह धोनी से मिलने गए थे, तब साक्षी को भी अपने साथ लेकर गए थे। हालांकि यह पहली मुलाकात में उन दोनों के बीच न कोई बात हुई और न ही ज्यादा देर चली। लेकिन बाद में धोनी ने दत्ता से साक्षी का नंबर मांगा था। जब यह बात साक्षी को पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ था कि इतना बड़ा क्रिकेटर उनका नंबर मांग रहा था।

टीम इंडिया के बारे में तब ज्यादा नहीं जानती थीं साक्षी

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स के साथ एक इन्स्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान साक्षी ने कहा कि उन दिनों वह क्रिकेट को इतना नहीं फॉलो करती थी। साथ में उन्होंने यह भी कहा कि तब वह सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को जानती थी, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानती थी। वह बस इतना जानती थीं कि एक पहाड़ी खिलाड़ी है, उसके लंबे बाल हैं और वह भारी-भरकम है। साक्षी ने बताया कि उनकी मां धोनी की बहुत बड़ी प्रशंसक थी। जब वह धोनी से मिलकर मां से मिलीं तो उन्होंने मां को बताया कि महेंद्र सिंह धोनी के लंबे नहीं, बल्कि छोटे बाल हैं।

बता दें कि दो दिन बात ही महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन भी आने वाला है। वह सात जुलाई को 39 साल के हो जाएंगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.