क्रिकेटर्स जिन्होंने अपने ही रिश्तेदारों से की शादी, जानिए हर एक के बारे में

क्या आप जानते हैं कि हमारे पास कुछ क्रिकेटर्स (Cricketers) हैं जो अपने रिश्तेदारों (Relatives) के साथ शादी के बंधन में बंध गए?

<p> Virender Sehwag and Aarti Ahlawat</p>
नई दिल्ली। प्यार क्या है? यह एक ऐसी अलग दुनिया है जहां दो आत्माएं एक साथ रहने की चाह रखती है, चाहे कुछ भी हो जाए। प्यार एक ऐसा खूबसूरत एहसास है जो प्यार करने वाले के लिए सब कुछ भुला देता है। चाहे आप उम्र के अंतर की बात करें या फिर रंग और जाति की, प्यार की न तो कोई भाषा होती है और न ही यह किसी भी चीज से परेशान होता है। ऐसे में हम आपके लिए उन क्रिकेटर्स (Cricketers) के साथ उनकी शादी बारे मे कुछ अनोखी बातें आपके साथ शेयर करने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें
-

दीपक चाहर के ऑलराउंडर प्रदर्शन से इंडिया ने जीता श्रीलंका के खिलाफ 1 डे सीरीज

1. वीरेंद्र सहवाग और आरती अहलावत (Virender Sehwag and Aarti Ahlawat)

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग की प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बहुत से लोग जानते है लेकिन उनके निजी जीवन के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। बता दें कि क्रिकेटर की शादी आरती अहलावत से हुई है। सहवाग सिर्फ 21 साल के थे जब उन्होंने आरती को प्रपोज किया था। उन्होंने पांच साल तक उन्हें डेट किया, जिसके बाद दोनों ने 22 अप्रैल, 2004 को शादी कर ली।
लगभग 17 साल हो गए हैं जब दोनों शादीशुदा जिंदगी का आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्या आपको पता है? आरती और वीरेंद्र असल में एक दूसरे के दूर के रिश्तेदार हैं। बता दें कि आरती ने भी एक इंटरव्यू में इस बात की पुष्टि की थी और कहा था कि उनकी अपने ही परिवार में लव मैरिज हुई थी। यह सब तब शुरू हुआ जब सहवाग के एक चचेरे भाई की शादी आरती की मौसी से हुई। और अब, यह क्यूट कपल दो लड़कों, आर्यवीर और वेदांत के माता-पिता हैं।
2. सईद अनवर और लुबना (Saeed Anwar and Lubna)

Saeed Anwar and Lubna
हमारे पास एक और क्रिकेटर हैं जो अपनेी एक चचेरी बहन के साथ शादी के बंधन में बंध गए। एक सलामी बल्लेबाज और कभी-कभी slow left-arm orthodox bowler, सईद अनवर पाकिस्तान टीम के सबसे अद्भुत क्रिकेटरों में से एक हैं। वह मार्च 1996 में अपने चचेरी बहन लुबना के साथ शादी के बंधन में बंध गए। लुबना प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं, साथ ही क्रिकेटर की दूर की चचेरी बहन भी हैं। सईद और लुबना की एक प्यारी सी बेटी थी जिसका नाम उन्होंने बिस्माह रखा। लेकिन उनके नन्हे-मुन्नों की 2001 में लंबी बीमारी के कारण मृत्यु हो गई।
3. मुरली विजय और निकिता (Murli Vijay and Nikita)

Murli Vijay and Nikita
मशहूर क्रिकेटरों में से एक मुरली विजय हमेशा से ही अपने प्रदर्शन के लिए चर्चा में रहे हैं। फिर भी, वह एक सेलेब है जिसका निजी जीवन शायद ही बहुत से लोगों को पता है। क्रिकेटर की शादी निकिता से हुई है। मुरली और निकिता वर्ष 2012 में शादी के बंधन में बंध गए। इस समय, दोनों अपने शादीशुदा जीवन का आनंद ले रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुरली से पहले निकिता की शादी किसके साथ हुई थी? जी हां, निकिता की यह दूसरी शादी है क्योंकि उन्होंने पहले भारतीय टीम के एक अन्य क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से शादी की थी। यह एक लव मैरिज थी और वे बचपन के लवबर्ड्स थे।
यह भी पढ़ें
-

अर्थिक तंगी से जुझ रहे श्रीलंका खिलाड़ी, घर की किश्त भरने में भी हो रही परेशानी!

4. शाहिद आफरीदी और नादिया (Shahid Afridi and Nadia Afridi)

Shahid Afridi and Nadia Afridi
बूम बूम के नाम से मशहूर, पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर और पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान, शाहिद अफरीदी एक सफल ऑलराउंडर रहे हैं। जब वह मैदान पर थे तो उनका अपना प्वाइन्ट ऑफ अट्रैकशन था। शाहिद अफरीदी ने नादिया से शादी की है। शाहिद उनके मामा हैं। जी हां, अफरीदी के पिता द्वारा उनका रिश्ता तय होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। बता दें कि शाहिद और नादिया एक साथ चार खूबसूरत बेटियों के माता-पिता हैं।
5 . उपुल थरंगा और नीलांका (Upul Tharanga and Nilanka Tharanga)

Upul Tharanga and Nilanka Tharanga
उपुल थरंगा एक श्रीलंकाई खिलाड़ी हैं जिनकी शादी नीलांका से हुई है। उपुल श्रीलंकाई टीम के left-handed opening batsman होने के साथ-साथ ही विकेटकीपर भी हैं। क्रिकेटर की पत्नी नीलांका की शादी पहले एक अन्य श्रीलंकाई खिलाड़ी से हुई थी जिसका नाम तिलकरत्ने दिलशान था। और अगर रिपोर्टों की माने तो उपुल और नीलांका के बीच दोस्ती ने उनके और दिलशान के बीच दरार पैदा कर दी, जिसके कारण नीलांका का तलाक हो गया।
ये क्रिकेट की दुनिया के कुछ सेलेब्स थे जो अपने चचेरी बहन या दोस्त की पूर्व पत्नी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.