क्रिकेट

अपनी गंदी हरकतों के चलते बदनाम हुए क्रिकेट की दुनिया के ये 5 दिग्गज, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

5 Photos
Published: January 24, 2021 12:59:39 pm
1/5

क्रिस गेल
क्रिस गेल की रंगीन लाइफस्टाइल से हर कोई वाकीफ है। ‘यूनिवर्स बॉस‘ के नाम से मशहूर क्रिस गेल का नाम साल 2012 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉॅफी के दौरान चर्चा में आया था। दरअसल, उस वक्त क्रिस गेल 3 ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल रूम में नजर आए थे। हालांकि पुलिस की दखल के बाद मामला रफादफा कर दिया गया था।

2/5

शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी अपने क्रिकेट कॅरियर के शुरुआती दौर में कई विवादों में फंसे थे। कराची के होटल के रूम में अफरीदी अपने साथी खिलाड़ियों उतीक उज जमान और हसन रजा के साथ लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। हालांकि इन क्रिकेटर्स ने दावा किया था कि लड़कियों उनके पास ऑटोग्रॉफ के लिए आई थीं। लेकिन पीसीबी ने इन तीनों खिलाड़ियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में खेलने पर बैन लगा दिया था।

3/5

शेन वॉर्न
शेन वॉर्न को अक्सर सेक्स स्कैंडल का किंग कहा जाता है। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने ब्रिटिश नर्स डोना राइट को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे थे। इसके अलावा साल 2006 काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स टीम के खिलाफ मैच से पहले 2 मॉडल्स के साथ वॉर्न की तस्वीरें लीक हुई थी। इस घटना की चर्चाएं आज भी होती हैं।

4/5

अंपायर असद रऊफ
पाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को लेकर दावा किया गया था कि मुंबई की मॉडल लीना कपूर के साथ उनके जिस्मानी रिश्ते थे। मॉडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अंपायर ने शादी का वादा करते हुए 6 महीने तक उनके साथ यौन शोषण किया। लीना ने रऊफ के साथ होटल रूम में खींची गई तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी थी। रऊफ को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें आईपीएल की अंपायरिंग से बाहर कर दिया गया था।

5/5

केविन पीटरसन
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन न सिर्फ चौके छक्के लगाने के लिए मशहूर हुए बल्कि वो सेक्स स्कैंडल में फंसकर खूब बदनाम हुए थे। वह बहुत कम समय के लिए साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो के साथ रिलेशन में रहे थे। निम्मो ने आरोप लगाए थे कि पीटरसन ने एक महीने तक चला अफेयर महज एक एसएमएस से तोड़ दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी
और हमेशा इसके लिए दवाब बनाते थे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.