गॉल टेस्ट : श्रीलंका के मजबूत स्कोर के सामने लड़खड़ाई इंग्लैंड की खराब शुरुआत

-श्रीलंका ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में बनाए 381 रन। मैथ्यूज ने लगाया शानदार शतक।-इंग्लैड टीम ने 2 विकेट नुकसान पर बनाए 98 रन। जेम्स एंडरसन ने लिए पांच विकेट।

नई दिल्ली। श्रीलंका (Sri Lanka) ने यहां गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 381 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड (England) ने दिन का अंत अपनी पहली पारी में दो विकेट के नुकसान पर 98 रनों के साथ किया है। स्टम्प तक कप्तान जोए रूट (Joe Root) 67 और जॉनी बेयरस्टो (Jonny Bairstow) 24 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड को हालांकि एक बार फिर अच्छी शुरुआत नहीं मिली। श्रीलंका के बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एमबुलडेनिया ने इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को सस्ते में पवेलियन लौटा दिया।

आनंद महिंद्रा टीम इंडिया के इन छह खिलाड़ियों को देंगे SUV कार, जानें किसको मिलेगा यह कीमती तोहफा

14 गेंद में भी खाता नहीं खोल पाए डॉम सिब्ले
श्रीलंका के स्पिनर लसिथ एमबुलडेनिया ने पहले डॉम सिब्ले को आउट किया जो 14 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल पाए। क्रॉले, लसिथ का दूसरा शिकार बने। उन्होंने 24 गेंदों पर पांच रन बनाए। इसके बाद रूट और बेयरस्टो ने दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड को संभाले रखा है और 93 रन जोड़ जुके हैं। रूट ने अभी तक 77 गेंदों का सामना किया है और 10 चौके मारे हैं। बेयरस्टो 65 गेंदें खेलकर चार चौके लगा चुके हैं।

इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी का बड़ा बयान, ‘अगर विराट कोहली ऐसा नहीं कर सकते तो छोड़ दें कप्तानी‘

दूसरे दिन 3 रन ही जोड़ पाए मैथ्यूज
श्रीलंका ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 229 रनों के साथ की थी। पहले दिन एंजलो मैथ्यूज 107 और निरोशन डिकवेला 19 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। मैथ्यूज अपने खाते में तीन रन और जोड़कर आउट हो गए। जेम्स एंडरसन का शिकार बने मैथ्यूज ने 238 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 110 रन बनाए। उनके बाद रमेश मेंडिस बिना खाता खोले आउट हो गए।

शादी के एक महीने बाद छलका युजवेंद्र चहल का दर्द, शेयर किया ये छिल छू लेने वाला वीडियो

शतक से चूके डिकवेला
डिकवेला को फिर दिलरुवान परेरा का साथ मिला। दोनों ने सातवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। डिकवेला अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और 92 के निजी स्कोर पर एंडरसन का शिकार बने। उनका विकेट 332 के कुल स्कोर पर गिरा। अपनी 144 गेंदों की पारी में उन्होंने आठ चौके और एक six लगाया। इसी स्कोर पर सुंरगा लकमल आउट हो गए। लसिथ सात रन बनाकर 364 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। परेरा को सैम कुरैन ने आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया। परेरा ने 170 गेंदों का सामना कर आठ चौके और एक six लगाया।

पिता को याद कर भावुक हुए हार्दिक पांड्या, शेयर किया इमोशनल वीडियो

जेम्स एंडरसन ने झटके 6 विकेट
इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन ने छह विकेट लिए। मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। कुरैन को एक सफलता मिली। संक्षिप्त स्कोरः श्रीलंका-381 ऑल आउट। मैथ्यूज 110, एन. डिकवेला 92, डी. परेरा 67, डी. चंडीमल 52, जेम्स एंडरसन 6/40, एम वुड 3/84, इंग्लैंड-98, जो रूट 67 नाबाद, जॉनी बेयरस्टो 24 नाबाद।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.