बारिश में बिलों से निकल रहे सांप, रहें सतर्क

बारिश के दिनों में खेतों से लेकर गांवों के कच्चे मकानों और अन्य स्थानों पर सांप निकल रहे हैं। अमित सांबारे ने अलग अलग प्रजातियों के कुल 127 सांपों का रेस्क्यू किया। जहरीले सांपों में सबसे ज्यादा कोबरा का रेस्क्यू किया गया।

<p> बारिश में बिलों से निकल रहे सांप, रहें सतर्क </p>
छिन्दवाड़ा/पांढुर्ना. सर्पमित्र अमित सांबारे ने बारिश के मौसम में कई परिवारों की मदद कर सांपों का रेस्क्यू किया। इन सांपों को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया। बारिश के दिनों में बिलों में पानी घुसने से सांप बाहर आ जाते हैं। खेतों से लेकर गांवों के कच्चे मकानों और अन्य स्थानों पर सांप निकल रहे हैं। अमित सांबारे ने अलग अलग प्रजातियों के कुल 127 सांपों का रेस्क्यू किया। जहरीले सांपों में सबसे ज्यादा कोबरा का रेस्क्यू किया गया।
दो महिलाओं को डंसा: बारिश के दिनो में खेतों में निंदाई करना जान पर भारी पड़ रहा है। अलग-अलग घटनाओं में दो महिलाओं को संप ने काट लिया। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सिवनी में रहने वाली गीता धारपुरे को सांप ने काट लिया। सुबह हुई इस घटना के बाद महिला को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी तरह राजना निवासी महिला सुरेखा (२८)मनोहर परिहार वर्ष को भी खेत में काम के दौरान निंदाई करते समय सांप ने डस लिया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। तहसील कार्यालय में घुसा:
पिपला तहसील परिसर के कृषि विभाग कार्यालय की अलमारी में मंगलवार शाम लगभग 6 बजे चार फि ट लम्बा सांप घुस गया। यह देख कर कर्मचारियों में हडक़ंप मच गया। सांप अलमारी के अंदर छिप गया । बाद में सर्पमित्र अंकित को बुलाया गया। उसने बड़ी मशक्कत के बाद अलमारी में छिपे सर्प को रेस्क्यू किया। अंकित ने बताया कि सांप त्रिंकेत अलंकार प्रजाति का और विषहीन है। जल्द ही सर्प को जंगल में छोड़ा जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.