उपार्जन केन्द्रों पर खरीदी की रफ्तार बढ़ी, 57 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी हुई

चना सरसों के बाजार में मिल रहे ज्यादा दाम, खरीदी केन्द्रों पर अबतक आया सिर्फ 3.5 क्विंटल चनाखरीदे गए गेहूं का 90 फीसदी हिस्सा किया परिवहन, 10 फीसदी अभी भी खुले में पड़ा

<p>चना बेचने नहीं आ रहे किसान</p>
छतरपुर। जिले में 145 केन्द्रों पर गेहूं और 47 केन्द्रों पर चना खरीदी की जा रही है। गेहूं बेचने वाले किसानों की संख्या शुरु में कम रही, लेकिन अब केन्द्रों पर किसान बढऩे लगे हैं। 15 और 16 अप्रेल को ही 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी हुई है। जिले में 1 अप्रेल से अबतक कुल 57 हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई है। हालाकि दो दिन शनिवार और रविवार को खरीदी बंद थी, सोमवार को फिर से शुरु हुई है, जिससे खरीदी का आकंड़ा और बढ़ेगा। खरीदे गए गेहूं में से 90 फीसदी का परिवहन किया जा चुका है। जबकि 10 फीसदी गेहूं अभी भी खरीद केन्द्रों पर खुले में पड़ा हुआ है।
चना बेचने नहीं आ रहे किसान
जिले में चना-सरसों की खरीद के लिए 47 केन्द्र बनाए गए हैं। लेकिन चना सरसों की खरीदी के लिए बनाए गए केन्द्रों पर अभी भी बहुत कम किसान आ रहे हैं। बाजार में चना के दाम ज्यादा होने से किसान खरीदी केन्द्रों पर नहीं आ रहे हैं। बाजार में चना 5200 से 5500 और सरसों 5400 से 5800 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। ऐसे में किसान चना सरसों मंड़ी में बेच रहे हैं।
परिवहन के लिए 100 वाहन अधिकृत
जिले में गेहूं खरीद केन्द्रों से खरीदे गए अनाज के परिवहन के लिए दो ठेकेदारों से अनुबंध किया गया है। जो 100 से अधिक वाहनों के जरिए खरीदी केन्द्र से भंडारण केन्द्रों तक गेहूं का परिवहन कर रहे हैं। खरीदी में तेजी आने पर परिवहन कार्य में भी तेजी लाई गई है। फिर भी अभी 10 फीसदी अनाज का परिवहन नहीं हो सका है।
खरीदारी जारी
जिले में 57 बजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दो दिन पहले तक हुई थी। दो दिन खरीद बंद थी। आज सोमवार को खरीद हो रही है।
आरके शर्मा, प्रभारी खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी
फोटो-सीएचपी 190421-73
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.