रोहणी नक्षत्र में मनेगा करवा चौथ, बाजार से हुई जमकर खरीददारी

कपड़ा, श्रृंगार व मेकअप व सोना-चांदी के बाजार में आई रौनकपांच साल बाद रविवार को पड़ रहा त्योहार, उत्साह के साथ हुई तैयारियां

<p>कपड़ा, श्रृंगार व मेकअप व सोना-चांदी के बाजार में आई रौनक</p>
छतरपुर। पति की दीर्घायु की कामना का पर्व करवा चौथ आज मनाया जाएगा। करवा चौथ को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। अभी से महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं। बाजार गुलजार हो गए हैं, महिलाएं दिनभर खरीदारी कर रहीं हैं। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है। करवाचौथ के पर्व पर बाजार में मिट्टी के बने करवा, पूजन सामग्री की दुकानें भी सजी गई हैं। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपए तक बिक रहे हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत दो हजार से 4 हजार तक है। करवाचौथ के पर्व से पहले सराफा, साड़ी का बाजार गुलजार हो गया है। मंगलवार को भी महिलाओं की भीड़ देखी गई। इस व्रत में महिलाएं नई साड़ी, गहने का श्रृंगार कर पूजा करती हैं। महिलाएं इस दिन भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, चंद्रमा की पूजा करती हैं। इस रात में छलनी में चांद का दीदार कर अघ्र्य चढ़ाकर व्रत खोलती हैं। करवाचौथ के मद्देनजर बाजारों में खास रौनक नजर आ रही है। मिट्टी के करवा 20 से 50 रुपये तक बिक रहे हैं। वहीं चांदी के करवा की कीमत दो हजार से 4 हजार तक है।
जमकर हुई खरीदारी
करवाचौथ के लिए चूड़ी बाजार में फैंसी चूडिय़ों से दुकानें भरी हुई हैं। दुकानदार रिंकू लक्षकार ने बताया कि धागे की वर्क वाली चूडिय़ों को बेहद पसंद किया जा रहा है। कांच की चूडिय़ों की स्वरूप भी बदलता जा रहा है। उसी के अनुरूप बाजार में चूडिय़ां मौजूद है। ऐसे में महिलाएं साड़ी के रंग से मेल की चूड़ी खरीद रही हैं। जडाऊ चूडिय़ों को भी पसंद किया जा रहा है। चूडिय़ों और कड़े को करवा चौथ के हिसाब से डिजाइन किया गया है। बाजार में बेहतर डिजाइनर चूडिय़ों का दाम 200 रुपए से लेकर एक हजार रुपए तक की हैं। इस बार करवाचौथ पर बाजार में बॉलीवुड डिजाइनर साड़ी की धूम मची हुई है। साड़ी विक्रेता ने बताया कि, इन साडिय़ों का रेट 600 रुपए से तीन हजार रुपए तक है। मध्यमवर्गीय महिलाओं को यह साडिय़ां खासी पसंद आ रही है। वहीं ब्लू फाक्स, शिफान सिल्क, गार्डेन सिल्क, बनारसी साडिय़ों को भी महिलाएं पसंद कर रही हैं। वहीं ऑनलाइन खरीदारी का प्रचलन भी तेजी से बढ़ा है। विभिन्ना ऑनलाइन शॉपिंग से महिलाएं साडिय़ा, चूड़ी, सौंदर्य प्रसाधन की सामान मंगा रहीं हैं। महिलाओं की माने तो त्योहारों पर ऑलनाइन शॉपिंग करने पर ऑफर मिल रहे हैं। इसमें कलर, वैराइटी की भी च्वाइस रहती है।
बन रहा है ये शुभ योग
पंडित एमएल पाठक ने बताया कि हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार करवा चौथ पर चंद्रमा पूरे समय रोहिणी नक्षत्र में रहेगा। इस नक्षत्र में चंद्रमा का पूजन करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसी के साथ ज्योतिष के अनुसार चतुर्थी तिथि को चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेगा। इस तरह शुभ संयोग का मिलन होने के कारण यह करवा चौथ सुहागिन स्त्रियों के लिए बहुत ही खास होगा। ज्योतिष के अनुसार रोहिणी नक्षत्र में करवा चौथ का पूजन करना सौभाग्य वृद्धि प्रदान करने वाला है। इस बार करवा चौथ रविवार को पड़ रहा है, इससे पहले 2017 में यानी पांच साल पहले रविवार के दिन करवा चौथ का व्रत पड़ा था। रविवार को करवा चौथ होने के कारण भगवान सूर्य नारायण का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा।

शुभ मुहूर्त
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि आरंभ- 24 अक्तूबर 2021 दिन रविवार तड़के 03 बजकर 01 मिनट से
कार्तिक मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि समाप्त- 25 अक्तूबर 2021 दिन सोमवार को प्रात: 05 बजकर 43 मिनट पर
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
संध्याकाल पूजन का शुभ मुहूर्त- 05 बजकर 42 से लेकर 06 बजकर 59 मिनट तक
पूजन शुभ मुहूर्त अवधि- 01 घंटा 17 मिनट
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.