छतरपुर

कोरोना संक्रमण से 6 मौत, 185 संक्रमित मिले, 103 डिस्चार्ज

अब जिले में 936 एक्टिव केस, 785 होम आइसोलेशन परअप्रेल में 1513 मिले पॉजिटिव, 712 हुए डिस्चार्ज

छतरपुरApr 18, 2021 / 08:38 pm

Dharmendra Singh

अप्रेल में 1513 मिले पॉजिटिव, 712 हुए डिस्चार्ज

छतरपुर। कोरोना संक्रमण से रविवार को ६ मौत दर्ज हुई है। छतरपुर शहर के जेल रोड निवासी 55 साल की महिला और महारजापुर के 50 साल के व्यक्ति की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जेल रोड निवासी महिला 14 अप्रेल को पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद जिला अस्पताल में इलाज के दौरान शरीर में ऑक्सीजन का स्तर गिरने पर 18 अप्रेल को मौत हो गई। वहीं, महाराजपुर निवासी व्यक्ति 13 अप्रेल को पॉजिटिव आए थे, जिनका जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। उनकी भी रविवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। इसके अलावा छतरपुर शहर के छत्रसाल चौक के पास के निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। रविवार को बड़ामलहरा में कोरोना संक्रमण के कारण एक 26 साल की लड़की की मौत हो गई। जबकि छतरपुर शहर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी निवासी 45 साल की महिला और बक्स्वाहा के 55 साल के वकील की सागर में इलाज के दौरान मौत हुई है। इस तरह से रविवार को कुल 6 मरीजों की मौत हुई है। वहीं, खजुराहो निवासी 45 वर्षीय युवक 14 अप्रेल को पॉजिटिव आया था, जो 16 अप्रेल को बिना डिस्चार्ज हुए घर लौट गया, जहां 17 को उसकी मौत हो गई। स्वास्थ विभाग ने इस मौत को कोरोना से मौत में शामिल किया है। जिले में अब तक कुल 46 लोगों की कोविड से मौत हुई है।
185 पॉजिटिव मिले
रविवार की दोपहर बीएमसी से 15 अप्रेल के 450 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 185 पॉजिटिव पाए गए। पॉजिटिवों में छतरपुर शहर के बजरंग नगर, सागर रोड, छत्रसाल नगर, सनसिटी कॉलोनी, पठापुर रोड, बालाजीपुरम, नीलकंठनगर, चेतगिरी कॉलोनी, पेप्टेक सिटी, देरी रोड, हनुमान टौरिया के पीछे, नया पन्ना नाका, रेडियो कॉलोनी के पीछे, बकायन खिड़की, मऊ दरवाजा, चौबे कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, सिविल लाइन थाना के पीछे, गणेश कॉलोनी, सटई रोड, डेरा पहाड़ी में पॉजिटिव पाए गए। वहीं, बक्स्वाह के पाली, गहरवार ,महेबा, अरविंद कॉलोनी खजुराहो, सेवाग्राम खजुराहो, बिजावर, बसारी, ईशानगर, बढ़ामलहरा, भगवां में भी पॉजिटिव मिले हैं।
103 डिस्चार्ज
रविवार को 103 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए हैं। अप्रेल में अबतक कुल 1513 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसमें से 712 स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जिले में अबतक कुल 3747 पॉजिटिव पाए गए, जिसमें से रविवार को 103 समेत अबतक कुल 2768 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब एक्टिव केस की संख्या 936 हो गई है। जिसमें से 785 मरीजों का होम आइसोलेशन और 77 का जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
1002 सैंपल पेंडिंग
जिले से रविवार को भेजे गए 481 सैंपल समेत अब 1002 सैंपल की रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले से अबतक कुल 85566 सैंपल लिए गए हैं। जिसमें से 80390 निगेटिव पाए गए, 3747 पॉजिटिव और रविवार को 2 सैंपल समेत 427 सैंपल अबतक रिजेक्ट हुए हैं।

Home / Chhatarpur / कोरोना संक्रमण से 6 मौत, 185 संक्रमित मिले, 103 डिस्चार्ज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.