मास्क न पहनने पर 2.43 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

मास्क न पहनने पर चेन्नई डिवीजन में 2.43 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

<p>covid-19</p>
चेन्नई. रेलवे बोर्ड ने अपने अधिकारियों को कोविड उल्लंघनों के लिए 500 रुपए का जुर्माना लगाने के लिए अधिकृत करने के तीन दिन बाद 2.43 लाख रुपए का जुर्माना वसूल किया। जो 486 यात्रियों से वसूल किया गया।
मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में मास्क नहीं पहने अधिक मिले। रविवार को 263 लोगों पर जुर्माना लगाया गया। सोमवार को भी रात के कर्फ्यू से पहले आखिरी दिन रेलवे अधिकारियों ने 196 लोगों से 98,000 रुपए वसूल किए। प्रवर्तन अभियान के दौरान विशेष दस्तों द्वारा मास्क भी वितरित किए गए।
एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि उल्लंघन करने वालों में अधिकांश प्रवासी मजदूर थे। हमने तीन दिनों के दौरान देखा कि उल्लंघन उन वर्गों में अधिक था जहां प्रवासी मजदूरों की आवाजाही अधिक थी। इस बीच रेलवे अधिकारियों ने रात और सप्ताहांत कर्फ्यू प्रतिबंधों के साथ जल्द ही उपनगरीय ट्रेन सेवा की आवृत्ति में गिरावट की संभावना जताई है। सूत्रों ने कहा कि चेन्नई रेलवे डिवीजन सप्ताह के दिनों में ट्रेन की आवृत्ति को सप्ताहांत के पैटर्न में कम करेगा और रविवार को कुछ दिनों में सेवा को कम करेगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.