चेन्नई

भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में चलेंगे नई चाल

चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण भारत में निगाहें तेज कर दी थी। अब घोषणा के बाद भी तूफानी दौरे लगातार कायम है।

चेन्नईMar 07, 2021 / 06:15 pm

Ram Naresh Gautam

भाजपा की नई रणनीति, शाह अब करेंगे घर-घर प्रचार

चेन्नई. भाजपा नेताओं ने तमिलनाडु पर फोकस करना शुरू कर दिया है। चुनाव की घोषणा से पहले ही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने दक्षिण भारत में निगाहें तेज कर दी थी। अब घोषणा के बाद भी तूफानी दौरे लगातार कायम है।
गृह मंत्री अमित शाह एक बार फिर तमिलनाडु एवं केरल में मतदाताओं की नब्ज टटोलेंगे। इन दोनों जगहों पर 6 अप्रेल को विधानसभा चुनाव है। शाह रविवार को तमिलनाडु में विजय संकल्प महासंपर्क यात्रा अभियान की शुरुआत करेंगे।
वे कन्याकुमारी के सुचीन्द्रम मंदिर से इसकी शुरुआत करने जा रहे है। कार्यक्रम सुबह 10.20 बजे होगा। विजय संपर्क महासंपर्क अभियान के तहत वे घर-घर जनसंपर्क भी करेंगे।

सुचीन्द्रम कस्बे में वे घर-घर जाकर मतदाताओं से मत व समर्थन की अपील करेंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता आम जन को केन्द्र की नीतियों एवं भाजपा के विजन से अवगत कराएंगे।
वे हिन्दू कालेज से कामराज स्टेच्यू तक रोड शो करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11.15 बजे शुरू होगा। वे दोपहर 12.30 बजे कन्याकुमारी के उडुपी होटल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके बाद वे पड़ौसी केरल राज्य में जाएंगे। वे सायं 4.30 बजे तिरुवनंतपुरम के रामकृष्ण मठ की यात्रा करेंगे। वे केरल की विजय यात्रा में भी शामिल होंगे।

Home / Chennai / भाजपा के पूर्व अध्यक्ष तमिलनाडु में चलेंगे नई चाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.