भाजपा करेगी अब तमिलनाडु पर ध्यान केन्द्रित, आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए

भाजपा करेगी अब तमिलनाडु पर ध्यान केन्द्रीत- आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए

<p>narendra modi</p>
चेन्नई. आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा के केंद्रीय मंत्री राज्य का समय-समय पर दौरा करेंगे। वे केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इन दिनों राहुल गांधी तमिलनाडु की यात्रा पर है। ऐसे में भाजपा भी केन्द्रीय योजनाओं को लोकप्रिय बनाकर आमजन तक पहुंच बनाएंगे।
भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय मंत्रियों को तमिलनाडु पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा है। शुक्रवार को केंद्रीय मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री गिरिराज सिंह ने चेन्नई और कांचीपुरम का दौरा किया। केन्द्रीय एक्वाकल्चर सुविधाओ और कासिमेडु मछली पकड़ने के बंदरगाह का निरीक्षण किया। भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया कि केंद्रीय मंत्री तमिलनाडु में इसी तरह के अभियान चलाएंगे। केंद्रीय सूचना मंत्री प्रकाश जावड़ेकर तमिलनाडु का लगातार दौरा कर रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सहित अन्य मंत्री परियोजनाओं को आमजन तक ले जाएंगे।
पार्टी ने पीएम किसान योजना और मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर लेने की योजना के बारे में बताया। भाजपा के अधिवक्ताओं के विंग से जुड़े भाजपा कार्यकर्ता ने कहा, केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं द्वारा कई दौरे आगामी चुनावों से पहले किए जाएंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन ने विधानसभा वार चुनावी रणनीति की योजना बनाई है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.