चंडीगढ़ पंजाब

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित, पंजाब से दो पदाधिकारी, चंडीगढ़ और हरियाणा गोल

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश का दबदबा है, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ गोल है।

चंडीगढ़ पंजाबSep 26, 2020 / 05:02 pm

Bhanu Pratap

JP Nadda attack

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। पदाधिकारियों में उत्तर प्रदेश का दबदबा है, जबकि हरियाणा और चंडीगढ़ गोल है। पंजाब से दो नेताओं को स्थान दिया गया है। इससे लगता है कि भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का ध्यान पंजाब पर अधिक रहने वाला है।
पंजाब से इन्हें मिली जगह

जेपी नड्ढा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का आठ माह पूर्व कार्यभार संभाला था। लम्बे समय से राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित होने की प्रतीक्षा की जा रही थी। अब आकर इसकी घोषणा हुई है। पंजाब के तरुण चुग को राष्ट्रीय महामंत्री और पंजाब के ही इकबाल सिंह लालपुरा को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है। तरुण चुग इससे पहले राष्ट्रीय मंत्री रह चुके हैं। वे अमृतसर के रहने वाले हैं। इकबाल सिंह लालपुरा की पहचान एक लेखक के रूप में है। वे राष्ट्रीय कार्याकारिणी के सदस्य रहे हैं। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और भाजपा शासित राज्य हरियाणा से एक भी पदाधिकारी शामिल नहीं किया गया है।
iqbal_singh_lalpura.jpg
कोई प्रतिक्रिया नहीं

इस बारे में हमने कुछ भाजपा नेताओं से बात करनी चाही तो सभी ने कहा कि जैसा हमारे राष्ट्रीय नेताओं ने जो किया, वह ठीक ही है। राष्ट्रीय कार्याकारिणी में ऐसे नेता शामिल किए गए हैं, जिनका व्यक्तित्व वाकई राष्ट्रीय है। हमारी पार्टी में पद के लिए कोई मारामारी नहीं होती है। कार्यकर्ताओं को उनकी योग्यता के अनुसार दायित्व दिया जाता है। हमारी पार्टी में पद नहीं, दायित्व होता है और यही हमारे कार्य का आधार है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.