चाईबासा

मैं तो जनता के दिल में हूं, कहां जाऊंगा: सीएम

5 Photos
Published: January 31, 2024 01:16:26 am
1/5

मुख्यमंत्री आवास में हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष के मंत्री और विधायकों के साथ बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुई।

2/5

इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहली बार लापता होने की अटकलों पर चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि मैं तो जनता के दिल में हूं, कहां जाऊंगा। क्या मैं कहीं आ-जा भी नहीं सकता।

3/5

बैठक के बाद सत्ताधारी दल के विधायक बापू वाटिका पहुंचे। कुछ ही देर में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी बापू वाटिका पहुंचे और वहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

4/5

बापू वाटिका मंगलवार सुबह प्रार्थना के गीतों से गूंज उठी। यहां अनेक लोग और खासतौर पर बच्चों ने सस्वर सर्वधर्म समभाव के भजन पेश किए।

5/5

बापू वाटिका में भजनों की प्रस्तुति के दौरान लोकवाद्य यंत्रों की धुनों ने लोगों को आकर्षित किया। अनेक लोग वाद्य धुनों पर नृत्य करने लगे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.