ये हैं बेस्ट सीएनजी कारें, इनमें मिलता है 30 से 32 Kmpl का माइलेज

आपके लिए सीएनजी कारों का ऑप्शन बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि इससे प्रदूषण भी नहीं होता है साथ ही साथ ये पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ता पड़ता है।

<p>CNG Cars</p>
नई दिल्ली: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में अगर आप रोज़ कार चालाते हैं तो आपकी जेब पर ये भारी पड़ सकता है। आपके लिए सीएनजी कारों का ऑप्शन बेहतरीन साबित हो सकता है क्योंकि इससे प्रदूषण भी नहीं होता है साथ ही साथ ये पेट्रोल-डीजल से काफी सस्ता पड़ता है। तो आज हम आपको बेस्ट सीएनजी कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।
Maruti Alto 800 : मारुति सुजुकी की ऑल्टो 800 एक किफायती और लो मेंटेनेंस कार है जिसमें आपको CNG का भी विकल्प मिलता है। बता दें कि इस कार में 800 cc इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 40bhp की पावर के साथ 60Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार को आप महज 2.51 लाख में खरीद सकते हैं। यह कार 30.46km/kg का माइलेज देती है।
Maruti Wagon R. : मारुति की वैगनआर के LXi वेरिएंट में आपको CNG किट मिलता है, बता दें कि इस कार में 998 cc का पेट्रोल इंजन लगा हुआ है। अगर आप इस कार को CNG मोड़ पर चलाते हैं तो ये आपको 26.6 km/kg का माइलेज देती है। इस कार को आप 4.87 रुपये में खरीद सकते हैं।
Maruti Alto K10 : मारुति की आल्टो को भारत में लोग खूब पसंद करते हैं और यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार भी बन चुकी है। इस कार में 998cc का पेट्रोल इंजन लगा है। यह इंजन CNG मोड में 58bhp की पावर और पेट्रोल मो में 67bhp की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा यह CNG मोड में 78Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो कि पेट्रोल मोड से 12Nm कम है। बता दें कि आप इस कार को 4.14 लाख में खरीद सकते हैं। यह कार 32.26 km/kg का माइलेज देती है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.